फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Go Air Fault: Two GoAir planes malfunctioned in a single day, DGCA started investigation news in hindi

Go Air Fault: एक ही दिन में गो एयर के दो विमानों में खराबी, डीजीसीए ने शुरू की जांच

Tue, 19 Jul 2022 02:32 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 19 Jul 2022 02:32 PM IST
सार

एक दिन में गो एयर के दो-दो विमानों खराबी आने की खबरों के बार डीजीसीए को बयान जारी करना पड़ा है। डीजीसीए ने कहा है कि गो एयर के दाेनों विमानों को ग्राउंड कर दिया गया ओर नियामक से क्लियरेंस मिलने के बाद ही ये दोनों विमान उड़ान भर सकेंगे।

विज्ञापन
Go Air Fault: Two GoAir planes malfunctioned in a single day, DGCA started investigation news in hindi
go air

विस्तार

देश में विमान सेवाओं के दौरान गड़बड़ियों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक के बाद एक कई घटनाओं के बाद मंगलवार को गो-एयर की दो विमानों में गड़बड़ी की खबर सामने आई है।

विज्ञापन


डीजीसीए ने मंगलवार को बताया है कि गो एयर का एक विमान A320 फ्लाइट संख्या जी8-386 जो मुंबई से लेह के लिए जा रही थी उसे इंजन में खराबी के बाद दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि विमान के इंजन नंबर दो में खराबी देखी गई थी।
विज्ञापन


डीजीसीए के मुताबिक गो एयर के एक और विमान फ्लाइट संख्या जी8-6202 जो श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली थी उसके भी इंजन नंबर दो में भी खराबी आने के बाद उसे श्रीनगर वापस कर दिया गया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीसीए की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि हम दोनों मामलों की जांच कर रहे हैं। दोनों विमानों के उड़ान पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। डीजीसीए की ओर से क्लियरेंस मिलने के बाद ही दोनों विमान उड़ान भर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed