फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Global watchdog calls on FATF India to boost bank scrutiny for politicians, claims report

FATF: 'राजनेताओं के बैंक खातों की जांच प्रक्रिया और कड़ी हो', रिपोर्ट्स में दावा- एफएटीएफ ने की सिफारिश

Fri, 09 Aug 2024 02:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 09 Aug 2024 02:38 PM IST
सार

FATF: राजनीतिक रसूख वाले व्यक्तियों (PEPs) की वित्तीय स्थिति की कड़ी जांच की सिफारिश वर्ष 2023 में शुरू हुई भारत की धन-शोधन रोधी प्रणालियों की एफएटीएफ की समीक्षा का हिस्सा है। एफएटीएफ जल्द ही इस संबंध में अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रकाशित करने वाला है।

विज्ञापन
Global watchdog calls on FATF India to boost bank scrutiny for politicians, claims report
सिंगापुर में हुए एफएटीएफ की बैठक के दौरान मौजूद सिंगापुर के पीएम व अन्य (फाइल फोटो) - फोटो : @FATFNews

विस्तार

वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की वैश्विक धनशोधन रोधी निगरानी संस्था ने भारत से स्थानीय नेताओं, सरकारी अधिकारियों और उनके परिवारों के बैंक खातों की जांच पड़ताल प्रक्रिया में सुधार करने को कहा है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सरकार से जुड़े दो सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


राजनीतिक रसूख वाले व्यक्तियों (PEPs) की वित्तीय स्थिति की कड़ी जांच की सिफारिश वर्ष 2023 में शुरू हुई भारत की धन-शोधन रोधी प्रणालियों की एफएटीएफ की समीक्षा का हिस्सा है। एफएटीएफ जल्द ही इस संबंध में अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रकाशित करने वाला है।
विज्ञापन


वैश्विक नियमों के तहत, राजनेता, उनके परिवार और करीबी सहयोगियों की ओर से रिश्वत और भ्रष्टाचार के मामलों में संलित्प रहने की आशंका के कारण उनके बैंक खातों की जांच जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के साथ साझा की गई एफएटीएफ की एक रिपोर्ट में घरेलू पीईपी के खातों में धन के स्रोत की अधिक कठोर निगरानी की सिफारिश की गई है। इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसे लोगों या उनके परिवारों के लिए किसी भी नए खातों को मंजूरी बैंक के शीर्ष प्रबंधकों की ओर से दी जानी चाहिए। 

भारत में पहले से ही वैश्विक राजनीतिक हस्तियों के मामले में सख्त बैंकिंग जांच प्रक्रिया लागू है।

वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ सूत्र ने कहा, "कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें हमें सुधार करने की जरूरत है।" पिछले दिसंबर में, आम चुनावों से पहले, सरकार ने संसद को बताया था कि वह घरेलू राजनीतिक शख्सियतों को सख्त बैंकिंग जांच के दायरे में लाने का इरादा नहीं रखती है। उस दौरान सरकार ने यह भी कहा था कि वह कोई भी बदलाव करने से पहले एफएटीएफ की रिपोर्ट का इंतजार करेगी।

एफएटीएफ ने जून में कहा था कि भारत धनशोधन रोधी कानूनों को लागू करने के मामले में उच्च स्तर की जांच प्रक्रिया का पालन करने लगा है एक सूत्र ने कहा कि सरकार के पास अगली समीक्षा से पहले अनुशंसित बैंकिंग नियमों को लागू करने के लिए पांच साल का समय है।

सूत्रों के अनुसार एफएटीएफ ने भारत को धनशोधन रोधी कानूनों को लागू करने से जुड़े 40 मानकों में से 37 पर "अनुपालन" और "बड़े पैमाने पर अनुपालन" करने वाला बताया है।

जिन तीन क्षेत्रों में आंशिक अनुपालन की बात कही गई है उनमें घरेलू राजनीतिक हस्तियों की बैंक जांच और गैर-लाभकारी संगठनों, गैर-वित्तीय व्यवसायों व पेशेवरों की वित्तीय निगरानी शामिल है।


जून में, भारत सरकार की ओर से एफएटीएफ के मूल्यांकन को उत्कृष्ट बताया गया था। लेकिन इस संबंध में किसी भी बारीकियों का खुलासा नहीं किया था।

सिंगापुर में एफएटीएफ की जून की बैठक में एक अंतरिम रिपोर्ट पर चर्चा की गई थी। जिसमें सिफारिश की गई है कि भारत धनशोधन और आतंकवादी वित्तपोषण से जुड़े मामलों के अभियोजन में तेजी लाए। हालांकि यह भी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि गैर-लाभकारी संगठनों को गलत तरीके से निशाना नहीं बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed