फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Giorgio Armani, Renowned Italian Fashion Designer, Passes Away at 91

Giorgio Armani: दिग्गज फैशन डिजाइनर और फाउंडर जियोर्जियो अरमानी का निधन, 2 अरब पाउंड से अधिक का है कारोबार

Thu, 04 Sep 2025 07:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 04 Sep 2025 07:19 PM IST
सार

Giorgio Armani: इटली के दिग्गज फैशन डिजाइनर और अरबपति अरमानी ब्रांड के मालिक जियोर्जियो अरमानी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें इतालवी फैशन शैली का आदर्श माना जाता है।

विज्ञापन
Giorgio Armani, Renowned Italian Fashion Designer, Passes Away at 91
अपने शोरूम में शूट सजाते जियोर्जियो अरमानी (फाइल फोटो)। - फोटो : x.com/@armani

विस्तार

इटली के दिग्गज फैशन डिजाइनर और अरबपति अरमानी ब्रांड के मालिक जियोर्जियो अरमानी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें इतालवी फैशन शैली का आदर्श माना जाता है। उन्होंने आधुनिक दौर के पुरुषों और महिलाओं के सूट की पुनर्कल्पना की थी।

विज्ञापन


अरमानी, जो एक फैशन कंपनी के रूप में शुरू हुई थी, ने संगीत, खेल और यहां तक कि लक्जरी होटलों के क्षेत्र में भी विस्तार किया। अरमानी एक  एक प्रतिष्ठित व्यवसायी भी थे। उनकी कंपनी हर वर्ष 2 बिलियन पाउंड से अधिक का कारोबार करती थी।
विज्ञापन


मिलान के रेडी-टू-वियर फैशन क्षेत्र के दिग्गज जियोर्जियो अरमानी ने अनस्ट्रक्चर्ड लुक के साथ फैशन में क्रांति ला दी थी। उनके निधन की उनके फैशन हाउस ने गुरुवार को पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैशन हाउस ने बताया कि अरमानी की मृत्यु घर पर ही हुई। फैशन डिजाइनर जून में अपने रनवे शो में शामिल नहीं हो सके थे। उस दौरान वे वह एक अज्ञात बीमारी से उबर रहे थे। हाल ही में आई जानकारी के अनुसार अरमानी इस महीने मिलान फैशन वीक के दौरान अपने सिग्नेचर जियोर्जियो अरमानी फैशन हाउस के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने के लिए एक बड़े कार्यक्रम की योजना बना रहे थे।


अरमानी ब्रांड के एक्स हैंडल के अनुसार जियोर्जियो अरमानी ने 50 वर्ष पहले 24 जुलाई 1975 को मिलान में अपनी कंपनी की स्थापना की। उन्होंने सटीकता, संतुलन और संयम से गढ़ी एक दृष्टि को जीवंत किया। उसी समय से फैशन के एक दौर की शुरुआत हुई। अरमानी ने फैशन की एक ऐसी शैली की नींव रखी जो वर्तमान से परे दिखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed