{"_id":"68010071b1d23213110aea66","slug":"gensol-engineering-independent-director-arun-menon-resigns-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gensol: जेनसोल इंजीनियरिंग के स्वतंत्र निदेशक अरुण मेनन ने दिया इस्तीफा, सेबी की कार्रवाई के बाद लिया फैसला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gensol: जेनसोल इंजीनियरिंग के स्वतंत्र निदेशक अरुण मेनन ने दिया इस्तीफा, सेबी की कार्रवाई के बाद लिया फैसला
Thu, 17 Apr 2025 06:52 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 17 Apr 2025 06:52 PM IST
सार
Gensol Engineering: जेनसोल इंजीनियरिंग के स्वतंत्र निदेशक अरुण मेनन ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम कंपनी पर सेबी की कार्रवाई के बाद बताया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
शेयर बाजार नियामक सेबी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेनसोल इंजीनियरिंग के स्वतंत्र निदेशक अरुण मेनन ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि अन्य कारोबारों के पूंजीगत व्यय के लिए बैलेंस शीट के इस्तेमाल और कंपनी की इतनी ऊंची ऋण लागत से सेवा की स्थिरता से जुड़ी चिंताएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
मेनन का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले मंगलवार को सेबी ने फंड डायवर्जन और गवर्नेंस लैप्स मामले में जेनसोल इंजीनियरिंग और उसके प्रमोटरों - अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी- को अगले आदेश तक प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था।
विज्ञापन
कंपनी के प्रवर्तकों में से एक अनमोल सिंह जग्गी को संबोधित अपने त्यागपत्र में मेनन ने कहा, "अन्य व्यवसायों के पूंजीगत व्यय को वित्तपोषित करने के लिए जीईएल की बैलेंस शीट का लाभ उठाने तथा जीईएल द्वारा इतनी अधिक ऋण लागत की सेवा की स्थिरता पर चिंता बढ़ रही थी।"
विज्ञापन
बाजार नियामक ने जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड (जीईएल) को उसकी ओर से घोषित स्टॉक विभाजन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। नियामक ने प्रमोटरों को किसी भी सूचीबद्ध कंपनी में निदेशक या मुख्य प्रबंधकीय कार्मिक का पद धारण करने से भी रोक दिया है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन