फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gautam Adani Wealth: Gautam Adani overtook Jeff Bezos in terms of wealth, then reached number three

Gautam Adani Wealth: गौतम अदाणी ने संपत्ति के मामले में जेफ बेजोस को पछाड़ा, फिर तीसरे नंबर पर पहुंचे

Wed, 07 Sep 2022 10:51 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 07 Sep 2022 10:51 AM IST
सार

Gautam Adani Wealth: फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार गौतम अदाणी की कंपनियों के शेयरों की कीमतों में बढ़ोतरी से उनका नेटवर्थ तेजी से बढ़ा है। बुधवार को उनकी कुल नेटवर्थ 148.8 अरब डॉलर हो गई है।

विज्ञापन
Gautam Adani Wealth: Gautam Adani overtook Jeff Bezos in terms of wealth, then reached number three
गौतम अडानी - फोटो : Instagram/gautam.adani

विस्तार

फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट के अनुसार भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पछाड़ दिया है। बीते दिनों लिस्ट में एक पायदान नीचे खिसकने वाले अदाणी ने एक बार फिर लंबी छलांग लगाई है। इस बार जेफ बेजोस को पछाड़ते हुए वे एक बार फिर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। 

विज्ञापन

गौतम अदाणी का नेटवर्थ 148.8 अरब डॉलर हुआ

फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार गौतम अदाणी की कंपनियों के शेयरों की कीमतों में बढ़ोतरी से उनका नेटवर्थ तेजी से बढ़ा है। बुधवार को उनकी कुल नेटवर्थ 148.8 अरब डॉलर हो गई है। इस संपत्ति के साथ एक बार फिर वे दुनिया के तीसरे नंबर के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

विज्ञापन

गौतम अदाणी से पिछड़ गए अमेजन के मुखिया

साभारः फोर्ब्स 

गौतम अदाणी की संपत्ति में बढ़ोतरी से कभी दुनिया में नंबर एक अरबपति रहे अमेजन के संस्थापक और मुखिया जेफ बेजोस भी उनसे पिछड़ गए हैं। फोर्ब्स के इंडेक्स के अनुसार जेफ बेजोस की कुल नेटवर्थ कम होकर 136.7 अरब डॉलर हो गई है। संपत्ति में कमी होने से अब वे दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

जेफ बेजोस से 12.1 अरब डॉलर आगे निकले गौतम अदाणी

Gautam Adani Wealth: Gautam Adani overtook Jeff Bezos in terms of wealth, then reached number three
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी - फोटो : Adani Group
बता दें कि कई दिनों से इस बात की चर्चा चल रही थी कि गौतम अदाणी जल्द ही जेफ बेजोस को संपत्ति के मामले में पीछे छोड़ सकते हैं। गौतम अदाणी अब संपत्ति के मामले में जेफ बेजोस से 12.1 अरब डॉलर आगे निकल गए हैं। अब दुनिया में गौतम अदाणी से अमीर केवल टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के सीईओ एलन मस्क और फ्रांस के अरबपति बर्नाड अर्नाल्ट ही रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed