फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gautam Adani slips to 38th position in the rich list, market capitalization decreased by 12.38 lakh crores

Adani: गौतम अदाणी अमीरों की सूची में 38वें स्थान पर खिसके, बाजार पूंजीकरण 12.38 लाख करोड़ घटा

Tue, 28 Feb 2023 06:01 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 28 Feb 2023 06:01 AM IST
सार

आंकड़ों के मुताबिक, 33 दिन में अब तक गौतम अदाणी की कंपनियों के शेयरों में 85 फीसदी तक गिरावट आ चुकी है। हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया था कि शेयरों का मूल्य वास्तविक मूल्य से 85 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन
Gautam Adani slips to 38th position in the rich list, market capitalization decreased by 12.38 lakh crores
गौतम अदाणी। - फोटो : ANI

विस्तार

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से लगातार शेयरों में गिरावट से अदाणी समूह के मालिक गौतम अदाणी अमीरों की सूची में सोमवार को 38वें स्थान पर खिसक गए। 24 जनवरी को रिपोर्ट आने से पहले वह दूसरे स्थान पर थे। इस अवधि में उनकी संपत्ति 120 अरब डॉलर से घटकर 33 अरब डॉलर रह गई है। फरवरी, 2021 के बाद उनकी संपत्ति का यह निचला स्तर है।

विज्ञापन


वह आरआईएल प्रमुख मुकेश अंबानी की 83 अरब डॉलर की संपत्ति से अब 50 अरब डॉलर पीछे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 33 दिन में अब तक उनकी कंपनियों के शेयरों में 85% तक गिरावट आ चुकी है। हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया था कि शेयरों का मूल्य वास्तविक मूल्य से 85 फीसदी ज्यादा है। इस दौरान अदाणी की कुल 10 कंपनियों के शेयरों की पूंजी अगस्त, 2021 के बाद पहली बार 7 लाख करोड़ से भी नीचे 6.82 लाख करोड़ रुपये रह गई है, जो रिपोर्ट आने से पहले 19.20 लाख करोड़ थी। टीसीएस के 12.19 लाख करोड़ से भी ज्यादा गिरावट अदाणी की कंपनियों में आई है।
विज्ञापन


एनसीएलएटी ने अदाणी पोर्ट के प्रस्ताव को सही ठहराया
राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने कोरबा वेस्ट पावर के कर्ज समाधान के लिए 2019 में पेश अदाणी पावर के प्रस्ताव को सही ठहराने के साथ शापूरजी पलोनजी को लंबित दावों के लिए मध्यस्थता प्रक्रिया में जाने को कहा है। एनसीएलएटी की अहमदाबाद पीठ ने 24 जून, 2019 के आदेश में कर्जदार कंपनी कोरबा वेस्ट पावर के कर्ज समाधान के लिए अदाणी पावर के पेश प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


33 दिन में 87 अरब डॉलर घटी अदाणी की संपत्ति, केवल पोर्ट में बढ़त, बाकी गिरे
अदाणी इंटरप्राइजेज      9.17%
अदाणी पोर्ट                     0.53%
अदाणी पावर                  4.97%
अदाणी ट्रांसमिशन           4.99%
अदाणी ग्रीन एनर्जी        4.99%
अदाणी टोटल गैस          5.00%
अदाणी विल्मर             5.00%
एसीसी सीमेंट              1.95%
अंबुजा सीमेंट               4.50%
एनडीटीवी                    4.98%

दो कंपनियों की पूंजी ही एक लाख करोड़ के पार
अदाणी के शेयरों में सोमवार को भी भारी गिरावट रही। लगातार गिरावट का असर यह रहा कि समूह की 10 में से अब केवल दो ही कंपनियां ऐसी हैं, जिनका बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। पूंजीकरण के लिहाज से अदाणी समूह अब आईसीआईसीआई समूह से भी पीछे हो गया है जिसकी कुल पूंजी 7.23 लाख करोड़ रुपये रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed