फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gautam Adani meets Sharad Pawar in Mumbai

Adani: इधर उद्धव शिवसेना के सांसद ने 2021 में शुरू हुई सेबी जांच का ब्योरा मांगा, उधर शरद पवार से मिले अदाणी

Thu, 20 Apr 2023 02:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 20 Apr 2023 02:43 PM IST
सार

Adani Pawar Meet: हाल ही में शरद पवार ने कहा था कि वह हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अदाणी मूह के खिलाफ लगाए गए आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की एक समिति अधिक उपयोगी और प्रभावी होगी।

विज्ञापन
Gautam Adani meets Sharad Pawar in Mumbai
शरद पवार और गौतम अदाणी की मुलाकात। - फोटो : Social Media

विस्तार

उद्योगपति गौतम अदाणी ने गुरुवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से उनके मुंबई स्थित आवास पर मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि दक्षिण मुंबई में पवार के आवास सिल्वर ओक में आज सुबह हुई बैठक करीब दो घंटे तक चली। इस चर्चा का विवरण बेहद गोपनीय रखा गया है। यह बैठक पवार के हालिया बयान के बाद हो रही है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अदाणी मूह के खिलाफ लगाए गए आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की एक समिति अधिक उपयोगी और प्रभावी होगी।

विज्ञापन


हिंडनबर्ग ने अरबपति अदाणी से संबंधित फर्मों में स्टॉक हेरफेर और लेखा धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। दूसरी ओर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को पत्र लिखकर अदाणी समूह की कुछ कंपनियों के खिलाफ की जा रही जांच का ब्योरा मांगा है। चतुर्वेदी ने 18 अप्रैल को लिखे पत्र में कहा कि सेबी ने 2021 में अडाणी समूह की कुछ कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू की थी। हालांकि, नियामक ने कोई क्लोजर रिपोर्ट दाखिल नहीं की है और न ही देरी का कोई कारण साझा किया है। उन्होंने जांच का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed