फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gautam Adani is now as wealthy as Bill Gates rally in Adani group companies makes him fourth richest in the world

बिल गेट्स के बराबर गौतम अडानी: 125 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ बने दुनिया के चौथे अमीर, मुकेश अंबानी एक पायदान खिसके

Wed, 27 Apr 2022 11:31 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 27 Apr 2022 11:31 AM IST
सार

Gautam Adani In Now Forth Richest Person In World: अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में बीते 24 घंटे में 6.31 अरब डॉलर (4 लाख 84 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा)का इजाफा हुआ है। इस वृद्धि के साथ उनकी नेटवर्थ 125 अरब डॉलर पर पहुंच गई है, वहीं बिल गेट्स की नेटवर्थ 1.71 अरब डॉलर की गिरावट के साथ घटकर 125 अरब डॉलर पर आ गई।

विज्ञापन
Gautam Adani is now as wealthy as Bill Gates rally in Adani group companies makes him fourth richest in the world
गौतम अडानी और बिल गेट्स की संपत्ति बराबरी पर पहुंची। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरबपतियों की रेस में भारतीय उद्योगपति और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी के कदम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों को देखें तो बुधवार को गौतम अडानी ने एक और मुकाम हासिल किया है। उनकी संपत्ति बढ़कर चौथे पायदान पर काबिज माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स के बराबर पहुंच गई है। खबर लिखे जाने तक दोनों अरबपतियों की नेटवर्थ 125 अरब डॉलर हो गई थी। यानी गौतम अडानी भी दुनिया के चौथे सबसे अमीर बन गए हैं।

विज्ञापन


अडानी ऐसे पहुंचे गेट्स के बराबर
आंकड़ों पर नजर डालें तो अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में बीते 24 घंटे में 6.31 अरब डॉलर (4 लाख 84 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा)का इजाफा हुआ है। इस वृद्धि के साथ उनकी नेटवर्थ 125 अरब डॉलर पर पहुंच गई है, वहीं इस अवधि में बिल गेट्स की नेटवर्थ 1.71 अरब डॉलर की गिरावट के साथ घटकर 125 अरब डॉलर पर आ गई। मंगलवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में 8.5 फीसदी तक की उछाल आने का असर उनकी नेटवर्थ पर दिखाई दिया। 
विज्ञापन


इस साल 48.3 अरब डॉलर बढ़ी नेटवर्थ 
बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी इस साल कमाई के मामले में दुनिया के दूसरे अरबपतियों के कहीं आगे रहे हैं। उनकी नेटवर्थ में इस साल 48.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, जो दूसरे  शीर्ष अरबपतियों के मुकाबले सबसे अधिक है। कमाई के मामले में इस साल एलन मस्क और जेफ बेजोस जैसे दिग्गज पीछे रहे हैं। जबकि, अडानी के अलावा वॉरेन बफे और टॉप-10 में शामिल दूसरे भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी को ही फायदा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश अंबानी एक पायदान फिसले
शीर्ष अरबपतियों की सूची में हुए फेर-बदल के बाद टॉप-10 में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी एक पायदान नीचे फिसल गए हैं। अब टॉप-10 सूची में वह नौवें नंबर पर आ गए हैं, जबकि सर्गेई बिन आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 102 अरब डॉलर है, जबकि सर्गेई की 103 अरब डॉलर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed