फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gautam adani enters in to health care sector formed this new company all details here

Gautam Adani: सीमेंट कारोबार के बाद गौतम अदाणी की हेल्थकेयर क्षेत्र में एंट्री, बना दी ये नई कंपनी

Thu, 19 May 2022 07:35 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 19 May 2022 07:35 PM IST
सार

गौतम अदाणी ने हेल्थकेयर सेवाएं देने के लिए एक अलग कंपनी बनाई है। साझा की गई जानकारी के मुताबिक, हेल्थकेयर क्षेत्र में अदाणी की कंपनी का नाम अदाणी हेल्थ वेंचर्स लिमिटेड (AHVL) है। 

विज्ञापन
gautam adani enters in to health care sector formed this new company all details here
गौतम अदाणी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में शुमार गौतम अदाणी ने हाल ही होल्सिम का सौदा कर सीमेंट कारोबार में अपना कदम रखा। अब एक और क्षेत्र में अदाणी अपनी बादशाहत कायम करने के लिए तैयार हैं। जी हां, उन्होंने अब हेल्थकेयर क्षेत्र में उतरने की घोषणा कर दी है। 

विज्ञापन


एक रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम अदाणी ने हेल्थकेयर सेवाएं देने के लिए एक अलग कंपनी बनाई है। नियामकीय फाइलिंग में यह जानकारी दी गई है। कंपनी का गठन 17 मई, 2022 को किया गया है। इस संबंध में अदाणी एंटरप्राइजेज की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, हेल्थकेयर क्षेत्र में अदाणी की कंपनी का नाम अदाणी हेल्थ वेंचर्स लिमिटेड (AHVL) है। 
विज्ञापन


बता दें कि यह अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी के तौर पर कार्य करेगी। अदाणी हेल्थ वेंचर्स में मेडिकल और डायग्नोस्टिक सेवाएं भी शामिल होंगी। कंपनी की ओर से बताया गया कि नई कंपनी का पेडअप कैपिटल 1,00,000 रुपये होगा। यह मेडिकल और मेडिकल टेस्ट से संबंधित सेवाएं देने के अलावा हेल्थ टेक सुविधाएं भी मुहैया कराएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed