फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FTA negotiations with India 'well advanced', next round set to commence very soon: UK minister

India-UK FTA: भारत के साथ एफटीए वार्ता बहुत आगे निकली, अगले दौर की बातचीत पर ब्रिटिश मंत्री ने दिया बड़ा बयान

Sat, 21 Jan 2023 03:21 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 21 Jan 2023 03:21 PM IST
सार

India-UK FTA: भारत और ब्रिटेन आपसी व्यापार एवं निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए मुक्त व्यापार समझौता करने को लेकर बातचीत कर रहे हैं। दोनों ही देश इस समझौते को जल्द मूर्त रूप देना चाहते हैं। ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय में दक्षिण एशियाई मामलों के मंत्री लॉर्ड तारिक अहमद ने कहा कि भारत के साथ ब्रिटेन के संबंध उसकी विदेश नीति के केंद्र में हैं।

विज्ञापन
FTA negotiations with India 'well advanced', next round set to commence very soon: UK minister
ऋषि सुनक और नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन और भारत के बीच महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत के साथ वार्ता का अगला दौर बहुत जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि एक मजबूत व्यापार समझौते से देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सकता है।

विज्ञापन


भारत और ब्रिटेन आपसी व्यापार एवं निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए मुक्त व्यापार समझौता करने को लेकर बातचीत कर रहे हैं। दोनों ही देश इस समझौते को जल्द मूर्त रूप देना चाहते हैं। ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय में दक्षिण एशियाई मामलों के मंत्री लॉर्ड तारिक अहमद ने कहा कि भारत के साथ ब्रिटेन के संबंध उसकी विदेश नीति के केंद्र में हैं।

विज्ञापन

अहमद गुरुवार को हाउस ऑफ लॉर्ड्स में 'ब्रिटेन और भारत के बीच संबंधों का महत्व' शीर्षक वाली बहस का जवाब दे रहे थे। इस बहस की शुरुआत ब्रिटिश भारतीय बैरोनेस सैंडी वर्मा ने की थी।अहमद ने पुष्टि की कि द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत 'काफी आगे' बढ़ चुकी है, और वार्ता का अगला दौर बहुत जल्द शुरू होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'यह सच है कि भारत के साथ ब्रिटेन का संबंध हमारी विदेश नीति के केंद्र में है। हम इस संबंध को और मजबूत कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में भारत-ब्रिटेन का एक प्रमुख भागीदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed