फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FSSAI Action: Creative Bakers Licence Suspended, Everest Cumin Powder Batch Recalled Over Safety Concerns

एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन: क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस निलंबित, एवरेस्ट जीरा पाउडर का बैच क्यों मंगाया वापस?

Sun, 04 Oct 2026 05:35 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sun, 04 Oct 2026 05:35 PM IST
सार

एफएसएसएआई ने खाद्य सुरक्षा को लेकर दो बड़ी कार्रवाई की हैं। गंभीर स्वच्छता खामियों के कारण क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस निलंबित किया गया है। वहीं एवरेस्ट के जीरा पाउडर के एक बैच को असुरक्षित पाए जाने के बाद वापस मंगाने का आदेश दिया गया। आखिर बेकरी की यूनिट में क्या-क्या खामियां मिलीं? जीरा पाउडर में कौन से कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा पाए गए? आइए, विस्तार से पूरे मामले को समझते हैं...

विज्ञापन
FSSAI Action: Creative Bakers Licence Suspended, Everest Cumin Powder Batch Recalled Over Safety Concerns
एफएसएसएआई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा को लेकर दो बड़ी कार्रवाई की हैं। पश्चिम बंगाल की क्रिएटिव बेकर्स एंड कन्फेक्शनर्स प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कंपनी की इकाई में गंभीर गंदगी और स्वच्छता संबंधी कमियां मिली थीं। इसके साथ ही एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्री-पैक्ड जीरा पाउडर के एक बैच को बाजार से वापस मंगाने का आदेश दिया गया है। जांच में इस उत्पाद का नमूना असुरक्षित पाया गया।

विज्ञापन


क्रिएटिव बेकर्स की यूनिट में क्या-क्या खामियां मिलीं?
एफएसएसएआई के निरीक्षण में क्रिएटिव बेकर्स की विनिर्माण इकाई में खाद्य उत्पादन और सामान रखने वाले क्षेत्रों की स्थिति खराब मिली। वहां गंदगी, चिकनाई, धूल, मकड़ी के जाले और मक्खियां मिलीं। जल्दी खराब होने वाले कच्चे माल को खुले में रखा जा रहा था। कच्चे माल और आधे तैयार उत्पादों के लिए जंग लगे और ठीक से साफ नहीं किए गए कंटेनरों का इस्तेमाल हो रहा था। खाद्य पदार्थों के संपर्क में आने वाली ऐसी परिस्थितियों से उनके दूषित होने का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन


परिसर में गंदगी के अलावा और क्या मिला?
निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थ संभालने वाले क्षेत्रों में कचरा, पुराना स्टॉक, अस्वीकृत सामग्री और स्क्रैप भी जमा मिला। परिसर में जंग लगी मशीनें मिलीं। कई जगह पेंट उखड़ा हुआ था। दीवारों में नमी थी और फर्श की कुछ टाइलें क्षतिग्रस्त मिलीं। एफएसएसएआई ने यह भी पाया कि कंपनी कई जरूरी खाद्य सुरक्षा रिकॉर्ड और निगरानी व्यवस्था ठीक से नहीं रख रही थी। इनमें पानी और तैयार उत्पादों की जांच रिपोर्ट, तापमान निगरानी रिकॉर्ड और उपकरणों की कैलिब्रेशन जानकारी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन रिकॉर्ड को लेकर भी मिली लापरवाही?
एफएसएसएआई के अनुसार, कंपनी के पास प्रिवेंटिव मेंटेनेंस रिकॉर्ड, मॉक रिकॉल दस्तावेज, उपभोक्ता शिकायत रजिस्टर, कर्मचारियों के प्रशिक्षण रिकॉर्ड और ऑडिट रिपोर्ट भी सही तरीके से नहीं रखे गए थे। यानी समस्या केवल सफाई तक सीमित नहीं थी। खाद्य सुरक्षा से जुड़ी निगरानी और रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था में भी कमियां मिलीं। इन गंभीर खामियों को देखते हुए एफएसएसएआई ने क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कंपनी को निलंबन की अवधि में सभी खाद्य संबंधी गतिविधियां बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

एवरेस्ट के जीरा पाउडर पर क्यों हुई कार्रवाई?
दूसरी कार्रवाई एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्री-पैक्ड जीरा पाउडर के एक बैच को लेकर हुई है। एफएसएसएआई ने इसे तुरंत बाजार से वापस मंगाने का निर्देश दिया है। गोवा के रिवरसाइड रिसॉर्ट्स एंड हॉलिडे होम्स परिसर से इस उत्पाद का नमूना लिया गया था। प्रयोगशाला जांच में नमूने को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत असुरक्षित घोषित किया गया। जांच में जीरा पाउडर में एजोक्सीस्ट्रोबिन और थायमेथोक्साम नामक कीटनाशकों के अवशेष तय अधिकतम सीमा से ज्यादा पाए गए।


एफएसएसएआई ने दोनों मामलों में क्या कहा?
एफएसएसएआई ने कहा कि खाद्य उत्पादों का तय सुरक्षा मानकों पर खरा उतरना जरूरी है। नियामक के मुताबिक उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता से समझौता नहीं किया जा सकता। क्रिएटिव बेकर्स के मामले में गंभीर स्वच्छता खामियों के कारण लाइसेंस निलंबित किया गया है। वहीं एवरेस्ट के जीरा पाउडर के एक बैच को असुरक्षित पाए जाने के बाद उसे वापस मंगाने का आदेश दिया गया है। एफएसएसएआई ने कहा है कि खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के मामलों में निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed