फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Foxconn plans to double workforce and investment in India within the next year

Foxconn: भारत में दोगुना निवेश करेगी फॉक्सकॉन, चीन-अमेरिका के बीच तनाव से घरेलू बाजार में बढ़ाएगी मौजूदगी

Tue, 19 Sep 2023 05:22 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 19 Sep 2023 05:22 AM IST
सार

भारत में फॉक्सकॉन का विस्तार इस बात की ओर इशारा करता है कि कैसे चीन को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के दुनिया के सबसे बड़े उत्पादक के रूप में अपनी स्थिति खोने का खतरा है।  

विज्ञापन
Foxconn plans to double workforce and investment in India  within the next year
Foxconn - फोटो : Foxconn India

विस्तार

आईफोन बनाने वाली ताइवानी कंपनी फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी भारत में निवेश और रोजगार को बढ़ाकर दोगुना करने की तैयारी में है। ऐसा चीन और अमेरिका में बढ़ती तनातनी के कारण हो रहा है। भारत में फॉक्सकॉन के प्रतिनिधि वी ली ने लिंक्डइन पोस्ट में कहा कि कंपनी भारत में कारोबार को दोगुना करेगी।

विज्ञापन


ली ने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, भारत में रोजगार, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और व्यापार के आकार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। हम अगले साल जन्मदिन का बड़ा उपहार देने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। कंपनी की निवेश योजनाओं में बंगलूरू में  300 एकड़ की साइट शामिल है। उस प्लांट में आईफोन के असेंबलिग होने की संभावना है। इससे लगभग 100,000 लोगों को नौकरियां मिलने की उम्मीद है।  
विज्ञापन


एपल की योजना: चीन से बाहर हों आपूर्तिकर्ता
भारत में फॉक्सकॉन का विस्तार इस बात की ओर इशारा करता है कि कैसे चीन को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के दुनिया के सबसे बड़े उत्पादक के रूप में अपनी स्थिति खोने का खतरा है। एपल और अन्य अमेरिकी ब्रांड यह चाह रहे हैं कि उनके चीनी आपूर्तिकर्ता भारत और वियतनाम जैसे वैकल्पिक स्थानों पर अब कारोबार शुरू करें। लियू ने कहा कि कंपनी देश में और विस्तार करने के शुरुआती चरण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed