फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Foxconn invests 55 million US Dollar in Bangalore unit Business News in hindi

Business News: फॉक्सकॉन ने बंगलूरू यूनिट में किया 55 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश, पढ़ें व्यापार की अहम खबरे

Thu, 28 Dec 2023 04:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 28 Dec 2023 04:42 AM IST
सार

फॉक्सकॉन सिंगापुर ने 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से लगभग 46,08,76,736 शेयर खरीदे हैं, जिसकी कीमत लगभग 55.29 मिलियन अमेरिकी डॉलर (460.87 करोड़ रुपये) है।

विज्ञापन
Foxconn invests 55 million US Dollar in Bangalore unit Business News in hindi
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media

विस्तार

ताइवान की फॉक्सकॉन ने बंगलूरू के फॉक्सकॉन प्रिसिजन इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड में करीब 55.29 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है। फॉक्सकॉन ने यह निवेश सिंगापुर स्थित अपनी सहायक कंपनी फॉक्सकॉन सिंगापुर पीटीई लिमिटेड के माध्यम से किया है। फॉक्सकॉन सिंगापुर ने 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से लगभग 46,08,76,736 शेयर खरीदे हैं, जिसकी कीमत लगभग 55.29 मिलियन अमेरिकी डॉलर (460.87 करोड़ रुपये) है।

विज्ञापन

भारत-जीपीटी लाने पर काम कर रही जियो
जियो इन्फोकॉम मुंबई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के साथ मिलकर भारत-जीपीटी कार्यक्रम लाने पर काम कर रही है। हालांकि, अभी जेनरेटिव एआई एवं विशाल भाषाई मॉडलों के साथ शुरुआती काम ही हुआ है। रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने आईआईटी के सालाना कार्यक्रम में कहा, रिलायंस जियो टेलीविजन के लिए एक ऑपरेटिंग सिस्टम भी लाने की योजना बना रही है। कंपनी के लिए विकास का इकोसिस्टम तैयार करना बहुत महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन


आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल और लोंबार्ड को 276 करोड़ का नोटिस
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ व आईसीआईसीआई लोंबार्ड जनरल को 276 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस मिला है। दोनों कंपनियों ने शेयर बाजार को इसकी सूचना दी है। प्रूडेंशियल को 269.86 करोड़ और लोंबार्ड को 5.66 करोड़ का नोटिस मिला है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने कहा, उसे महाराष्ट्र प्राधिकरण से 2017-18 में कम भुगतान पर जीएसटी नोटिस मिला है। 269.86 करोड़ में 119.66 करोड़ जीएसटी, 138.34 करोड़ ब्याज व 11.95 करोड़ जुर्माना है।  कंपनी ने कहा कि इनपुट टैक्स क्रेडिट में जीएसटी विभाग को अंतर मिला है। आईसीआईसीआई लोंबार्ड ने कहा, उसे भोपाल जीएसटी विभाग से 6.22 करोड़ का जीएसटी नोटिस मिला है। इसमें 56.60 लाख जुर्माना, 5.66 करोड़ जीएसटी है। दोनों कंपनियां नोटिस को चुनौती देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यूचुअल फंड और डीमैट में नॉमिनी अब जून तक
सेबी ने म्यूचुअल फंड और डीमैट खातों में नॉमिनी को जोड़ने या नहीं जोड़ने की तारीख अगले साल 30 जून तक बढ़ा दी है। इससे पहले इसकी अंतिम तारीख 31 दिसंबर थी। सेबी ने बुधवार को कहा, बाजार भागीदारों से मिली सलाह के बाद उसने इसे बढ़ाने का निर्णय लिया है। हालांकि, यह निवेशकों पर है कि वे नॉमिनी जोड़ें या नहीं। सेबी ने म्यूचुअल फंडों, डिपॉजिटरी और रजिस्ट्रार से कहा है कि वे ग्राहकों को इस संबंध में सूचित करें।

पीएफ खाते से अब कोरोना के लिए एडवांस निकासी बंद
कोरोना के समय खाताधारकों को पीएफ खाते में से एडवांस के रूप में पैसे निकालने की सुविधा दी गई थी। अब इस सुविधा को खत्म कर दिया गया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने यह फैसला लिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सात महीने पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि कोविड-19 अब पब्लिक हेल्थ एमरजेंसी नहीं रह गई है। 2022-23 में निकाले 11,843 करोड़...2022-23 में 62 लाख सदस्यों ने पीएफ खाते से 11,843.23 करोड़ रुपये की निकासी की। ईपीएफओ के छह करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं और यह 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक की रकम का प्रबंधन करता है।


धोखाधड़ी वाले लोन एप के विज्ञापन बंद करें डिजिटल प्लेटफॉर्म
लोगों को ठगने वाले लोन एप के विज्ञापन अब अगर सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नजर आए तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। सरकार ने बुधवार को मेटा के फेसबुक, इंस्टा, गूगल के यूट्यूब और एक्स को यह चेतावनी दी। इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने उन्हें ‘गंभीर परिणामों’ के लिए चेताया है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि ऐसे विज्ञापनों की इकलौती जिम्मेदारी प्लेटफॉर्म और कंपनियों की होगी, यह बात उन्हें साफ कर दी गई है। राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि सोशल मीडिया पर धोखा देने वाले विज्ञापन इंटरनेट उपयोग करने वाले आम लोगों को अपनी चपेट में ले रहे हैं। इसी वजह से सरकार ने मंगलवार को दिए निर्देशों में इन कंपनियों को कह दिया था कि वे इन्हें नहीं दिखा सकतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed