{"_id":"63a6ad974f34b46eda71843b","slug":"former-md-ceo-of-icici-bank-chanda-kochhar-deepak-kochhar-produced-before-special-cbi-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICICI Loan Case: चंदा कोचर और उनके पति को विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया, तीन दिनों की हिरासत में भेजे गए","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ICICI Loan Case: चंदा कोचर और उनके पति को विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया, तीन दिनों की हिरासत में भेजे गए
Sat, 24 Dec 2022 04:00 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Sat, 24 Dec 2022 04:00 PM IST
सार
ICICI Loan Case: केंद्रीय एजेंसी ने अदालत से दोनों आरोपितों के रिमांड की मांग की है। सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर और दीपक कोचर की 3 दिन की हिरासत मांगी है।
विज्ञापन
चंदा कोचर व उनके पति को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश करने ले जाती सीबीआई।
- फोटो : ANI
विस्तार
आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर और दीपक कोचर को सीबीआई ने कथित आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन ऋण धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी के बाद शनिवार को मुंबई में विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष पेश किया। केंद्रीय एजेंसी ने अदालत से दोनों आरोपितों के रिमांड की मांग की है। सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर की 3 दिन की हिरासत मांगी। जिसके बाद अदालन ने उन्हें तीन दिन के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई के अधिवक्ता ने अदालत में कहा कि हमने दोनों आरोपितों (आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर और दीपक कोचर) को सीआरपीसी की धारा 41 के तहत नोटिस दिया था, लेकिन उन्होंने सहयोग नहीं किया इसलिए हमें उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा।
विज्ञापन