फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Foreign exchange reserves increased by $ 3.5 billion to $ 694 billion, Reserve Bank released data

Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार 3.5 अरब डॉलर बढ़कर 694.23 अरब डॉलर पर, रिजर्व बैंक ने जारी किए आंकड़े

Fri, 05 Sep 2025 07:26 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 05 Sep 2025 07:26 PM IST
सार

Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 29 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.51 अरब डॉलर बढ़कर 694.23 अरब डॉलर हो गया। वहीं सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 1.766 अरब डॉलर बढ़कर 86.769 अरब डॉलर हो गया।

विज्ञापन
Foreign exchange reserves increased by $ 3.5 billion to $ 694 billion, Reserve Bank released data
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency

विस्तार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 29 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.51 अरब डॉलर बढ़कर 694.23 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले समीक्षाधीन सप्ताह में कुल भंडार 4.386 अरब डॉलर घटकर 690.72 अरब डॉलर रह गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Thematic Investing: क्या आपके लिए सही है थीमैटिक इन्वेस्टिंग? इसमें निवेश की सही रणनीति क्या, जानें

विज्ञापन

विदेशी मुद्रा आस्तियां बढ़कर 583.937 अरब डॉलर हो गईं

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक, विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.686 अरब डॉलर बढ़कर 583.937 अरब डॉलर हो गईं। विदेशी मुद्रा आस्तियों में डॉलर के मुकाबले यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य मुद्राओं के उतार-चढ़ाव का भी असर शामिल होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PSB Manthan: सरकारी बैंकों में अगली पीढ़ी के सुधारों पर दो दिन चलेगा मंथन, वित्त मंत्रालय की है यह तैयारी

स्वर्ण भंडरा बढ़कर 86.769 अरब डॉलर पहुंचा

आरबीआई ने बताया कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 1.766 अरब डॉलर बढ़कर 86.769 अरब डॉलर हो गया। शीर्ष बैंक ने कहा कि  स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (एसडीआर)  40 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.775 अरब डॉलर हो गए। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत की आरक्षित स्थिति भी 18 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.749 अरब डॉलर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed