फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Forbes Report 2024 India has more gold reserves than Saudi Arabia and Britain

Forbes Report: भारत के पास सऊदी अरब और ब्रिटेन से ज्यादा सोने का भंडार, विश्व में नौवें स्थान पर भारत

Fri, 19 Jan 2024 06:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 19 Jan 2024 06:02 AM IST
सार

देशों के स्वर्ण भंडार बनाए रखने के कई कारण हैं। सोने को मूल्य के एक स्थिर और भरोसेमंद भंडार के रूप में पहचाना जाता है। वैश्विक अनिश्चितता के दौर में सोना आर्थिक स्थिरता के प्रति भरोसा पैदा करता है।

विज्ञापन
Forbes Report 2024 India has more gold reserves than Saudi Arabia and Britain
Gold - फोटो : Pixabay

विस्तार

भारत स्वर्ण भंडार के मामले में सऊदी अरब, ब्रिटेन और स्पेन जैसे देशों से काफी आगे है। इन देशों की तुलना में भारत के पास 519.2 टन तक अधिक सोने का भंडार है। फोर्ब्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सोने के भंडार के लिहाज से शीर्ष-20 देशों की सूची में भारत 9वें स्थान पर है। इसके पास 2023 की तीसरी तिमाही तक 800.78 टन सोने का भंडार है। यह सूची में 16वें स्थान पर काबिज सऊदी अरब के 323.07 टन के सोने के भंडार से 477.71 टन, 17वें स्थान पर काबिज ब्रिटेन के 310.29 टन से 490.49 टन व 20वें स्थान वाले स्पेन के 281.58 टन से 519.2 टन अधिक है।

विज्ञापन

शीर्ष-10 देशों में अमेरिका सबसे आगे

  1. अमेरिका- 8,133.46 टन
  2. जर्मनी- 3,352.65 टन
  3. इटली- 2,451.84 टन
  4. फ्रांस- 2,436.88 टन
  5. रूस- 2,332.74 टन
  6. चीन- 2,191.53 टन
  7. स्विट्जरलैंड- 1,040.00 टन
  8. जापान- 845.97 टन
  9. भारत- 800.78 टन
  10. नीदरलैंड- 612.45 टन

सऊदी अरब के पास 323.07 टन व ब्रिटेन के पास 310.29 टन भंडार
देशों के स्वर्ण भंडार बनाए रखने के कई कारण हैं। सोने को मूल्य के एक स्थिर और भरोसेमंद भंडार के रूप में पहचाना जाता है। वैश्विक अनिश्चितता के दौर में सोना आर्थिक स्थिरता के प्रति भरोसा पैदा करता है। साथ ही, यह ऐतिहासिक रूप से किसी देश की मुद्रा के मूल्य का समर्थन करने में योगदान देता है। फोर्ब्स ने कहा कि टैंजिबल एसेट्स होने के नाते सोने को अपने भंडार में रखकर कोई भी देश पोर्टफोलियो में विविधता लाने का काम करते हैं। यही विविधता अन्य एसेट्स के मूल्य में उतार-चढ़ाव से जुड़े जोखिमों को कम करने में भी मदद करता है। कुछ देश व्यापार असंतुलन को निपटाने या कर्ज लेने के लिए सोने का इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed