फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Forbes List Worlds most powerful women of 2019 Nirmala Sitharaman also included

फोर्ब्स: विश्व की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में निर्मला सीतारमण भी शामिल

Fri, 13 Dec 2019 12:27 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 13 Dec 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Forbes List Worlds most powerful women of 2019 Nirmala Sitharaman also included
निर्मला सीतारमण - फोटो : Twitter

फोर्ब्स ने दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची जारी कर दी है। इस सूची में भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी स्थान मिला है। पहली बार वित्त मंत्री का नाम इस सूची में शामिल हुई हैं। फोर्ब्स की ओर से जारी लिस्ट में उन्हें 34वां स्थान मिला है। वहीं, लगातार नौवीं बार पहले स्थान पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल हैं। 

विज्ञापन

इन भारतीय महिलाओं को भी मिला स्थान

निर्मला सीतारमण के अतिरिक्त भारत से एचसीएल कॉर्पोरेशन की सीईओ और कार्यकारी निदेशक रोशनी नादर मल्होत्रा और दवा कंपनी बायोकॉन की एमडी और सीईओ किरण मजूमदार शॉ को भी इस सूची में स्थान मिला है। मल्होत्रा सूची में 54वें स्थान पर हैं। वहीं शॉ सूची में 65वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार 23 महिलाओं को दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला की सूची में शामिल किया गया है। वहीं आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और पॉप सिंगर और गीतकार रिहाना भी इस सूची में जगह हासिल करने में कामयाब रही हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 29वें स्थान पर हैं।

इस संदर्भ में फोर्ब्स का कहना है कि 2019 में दुनिया भर में महिलाओं ने सक्रियता से आगे बढ़कर सरकार, उद्योगों, मीडिया और परमार्थ कार्यों में नेतृत्वकारी भूमिका संभाली है।
 


ये रहीं दुनिया की पांच सबसे ताकतवर महिलाएं

स्थान नाम पद
1. एंजेला मर्केल जर्मनी की चांसलर
2. क्रिस्टीन लेगार्ड यूरोपीय सेंट्रल बैंक की प्रमुख
3. नैन्सी पेलोसी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष
4. उर्सुला वॉन डेर लेयेन यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष
5. मैरी बर्रा जनरल मोटर्स की सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed