फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Forbes Asia names Azim Premji most generous philanthropist of Asia

फोर्ब्स: अजीम प्रेमजी एशिया के सबसे बड़े दानवीर, दान की इतनी संपत्ति

Thu, 05 Dec 2019 04:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 05 Dec 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
Forbes Asia names Azim Premji most generous philanthropist of Asia

विप्रो लिमिटेड के संस्थापक और फाउंडर चेयरमैन अजीम प्रेमजी एशिया के सबसे बड़े दानवीर बन गए हैं। फोर्ब्स ने एशिया के 30 सबसे बड़े दानवीरों की सूची जारी की है, जिसमें प्रेमजी शीर्ष पर हैं। फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2019 के अनुसार, प्रेमजी के पास 7.2 अरब डॉलर की संपत्ति है। जबकि साल 2018 में प्रेमजी के पास 21 अरब डॉलर की संपत्ति थी। दान की वजह से ही हाल ही में प्रेमजी अमीरों की सूची में दूसरे नंबर से फिसलकर 17वें नंबर पर आ गए थे। प्रेमजी ने ने विप्रो लिमिटेड के 34 फीसदी शेयर परोपकार कार्य के लिए दान किए थे। इन शेयर का बाजार मूल्य 52,750 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


बता दें कि फोर्ब्स की इस सूची में उन अरबपतियों, उद्यमियों व सेलिब्रिटीज को शामिल किया गया है, जो क्षेत्र के कुछ सबसे बड़े मुद्दों को हल करने को प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन

इनको मिला दूसरा स्थान

अजीम प्रेमजी के बाद एशिया के दूसरे सबसे बड़े दानवीर की सूची में इंडोनेशिया के दिग्गज कारोबारी थीओडोर राचमेट का नाम है। 76 वर्षीय राचमेट ने साल 2018 से अब तक करीब 50 लाख डॉलर यानी करीब पांच मिलियन डॉलर का दान किया है। राचमेट का फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य और अनाथों के लिए काम करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्ब्स की इस सूची में तीसरे पायदान पर मलयेशिया के जेफरी चीआ हैं, जो अपनी संपत्ति दान कर वंचितों को शिक्षा दिलाने में जुटे हैं। वहीं चौथे स्थान पर अलीबाबा के चेयरमैन के पद से रिटायर हुए जैक मा हैं। जैक मा फाउंडेशन के जरिए साल 2014 से अबतक उन्होंने 300 मिलियन डॉलर दान या दान का वादा कर चुके हैं।

परोपकारी कार्य करना मुश्किलः अजीम प्रेमजी

हाल ही में प्रेमजी ने कहा था कि, 'मैं पिछले एक साल से परोपकार संबंधी कार्यों से ज्यादा जुड़ गया हूं। जितना मैं इसको देख रहा हूं, उससे ये ही लगता है कि यह कितना जाटिल है। पैसे के बिना भी आप किसी इंसान को कैसे खुश रख सकते हैं और समाजसेवा से आपको कितनी तारीफ मिलती है, यह आप शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं।' 



उनका कहना है कि परोपकार करना किसी कंपनी को चलाने से ज्यादा मुश्किल कार्य है। मद्रास मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा ऐमलेगमेशन बिजनेस लीडरशिप अवार्ड मिलने के बाद देश की दिग्गज आईटी कंपनी की स्थापना करने वाले प्रेमजी ने कहा कि परोपकार करना एक जाटिल कार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed