फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FM Sitharaman In Forbes World's 100 Most Powerful Women, 3 Other Indians Too Included

Forbes List: पांचवीं बार 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में सीतारमण, तीन अन्य भारतीयों को भी मिली जगह

Wed, 06 Dec 2023 07:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 06 Dec 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
FM Sitharaman In Forbes World's 100 Most Powerful Women, 3 Other Indians Too Included
निर्मला सीतारमण। - फोटो : amarujala.com

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को फोर्ब्स की ओर से जारी विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है। यह पांचवी बार है जब उनका नाम इस सूची में है। इस लिस्ट में उनके अलावा तीन अन्य भारतीयों को भी जगह दी गई है। फोर्ब्स की लिस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, एचसीएल की सीईओ रोशनी नाडर मल्होत्रा, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की अध्यक्ष सोमा मंडल और बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार-शॉ का नाम शामिल है। 

विज्ञापन


निर्मला सीतारमण को इस बार 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में 32वां स्थान मिला है। वहीं, अन्य तीन भारतीय महिलाओं में शामिल एचसीएल की सीईओ रोशनी नाडर मल्होत्रा को 60वें, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की अध्यक्ष सोमा मंडल को 70वें और बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार-शॉ 76वें स्थान पर जगह मिली है। गौरतलब है कि ये लगातार 5वीं बार है जब निर्मला सीतारमण ने इस सूची में जगह बनाई है। साल 2022 में वे 36वें स्थान पर रही थीं। इस बार उन्हें 4 पायदान ऊपर जगह दी गई हैं। वहीं 2021 में उनको 37वां स्थान मिला था। 
विज्ञापन


शीर्ष चार स्थानों पर राजनीतिक पृष्ठभूमि की महिलाएं 
फोर्ब्स की ओर से जारी विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शीर्ष चार स्थानों पर राजनीतिक पृष्ठभूमि की महिलाओं को जगह दी गई है। इसमें शीर्ष पर यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन हैं जबकि दो नंबर पर यूरोपीय सेंट्रल बैंक की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड और तीसरे पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हैं। वहीं, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी चौथे स्थान पर हैं। इस सूची में पांचवें स्थान पर ब्रिटिश गायिका टेलर स्विफ्ट को जगह दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed