फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   fm nirmala sitharaman seeks support from international financial institutes to acheive sdg

FM: 'सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए वित्तीय संस्थानों से समर्थन की जरूरत', वित्त मंत्री का बयान

Sun, 27 Oct 2024 02:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 27 Oct 2024 02:06 PM IST
सार

वित्त मंत्रालय ने पोस्ट में लिखा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से समर्थन मांगने पर फोकस किया। खासकर बहुपक्षीय विकास बैंकों (एमडीबी) से ऋण क्षमता बढ़ाने की मांग की गई ताकि सतत विकास लक्ष्यों को हासिल किया जा सके।

विज्ञापन
fm nirmala sitharaman seeks support from international financial institutes to acheive sdg
निर्मला सीतारमण - फोटो : एएनआई

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को अमेरिका के वॉशिंगटन में आयोजित हुए जी7 अफ्रीकी मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से अधिक समर्थन देने की मांग की। वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा एक पोस्ट में यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


जी7 अफ्रीकी सम्मेलन में चुनौतियों के समाधान पर चर्चा हुई
वित्त मंत्रालय ने पोस्ट में लिखा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से समर्थन मांगने पर फोकस किया। खासकर बहुपक्षीय विकास बैंकों (एमडीबी) से ऋण क्षमता बढ़ाने की मांग की गई ताकि सतत विकास लक्ष्यों को हासिल किया जा सके। जी7 अफ्रीकी मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में वित्त चुनौतियों के समाधानों और अफ्रीका में विकास की पहल पर चर्चा की गई। इस दौरान वित्त मंत्री ने दीर्घकालिक और किफायती वित्तपोषण तक पहुंच बढ़ाने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


भारत ने अफ्रीकी देशों के समर्थन की जताई प्रतिबद्धता
सम्मेलन के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत और अफ्रीका के बीच गहरी साझेदारी का भी जिक्र किया। वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्गदर्शक सिद्धांतों के साथ भारत-अफ्रीकी साझेदारी को फिर से परिभाषित किया है, जिसका उद्देश्य क्षमता निर्माण, बढ़ी हुई सार्वजनिक सेवाओं और जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने के माध्यम से अफ्रीका के विकास का समर्थन करना है।' वित्त मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने बुनियादी ढांचे के विकास और स्वास्थ्य क्षेत्र जैसे क्षेत्रों में अफ्रीका को तकनीकी विशेषज्ञता और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की पेशकश करते हुए भारत के समर्थन को रेखांकित किया। वित्त मंत्री ने वाशिंगटन डीसी में विश्व बैंक समूह द्वारा आयोजित वार्षिक बैठक 2024 में भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रथम उप प्रबंध निदेशक (एफडीएमडी) गीता गोपीनाथ से मुलाकात की और वार्षिक बैठक 2024 के सफल आयोजन पर एफडीएमडी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed