फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FM Nirmala Seetharaman Attacks Rahul Gandhi said this on Adani Group

Finance Minister: निराधार आरोप लगा बार-बार गलती कर रहे राहुल, जानें अदाणी-चीन मुद्दे पर क्या बोलीं सीतारमण

Thu, 06 Apr 2023 02:55 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 06 Apr 2023 02:55 PM IST
सार

Finance Minister: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरोप लगाया है कि केरल की कांग्रेस सरकार ने थाली में सजाकर विझिंगम पोर्ट अदाणी समूह को दी थी। यह फैसला किसी निविदा के आधार पर नहीं किया गया था।

विज्ञापन
FM Nirmala Seetharaman Attacks Rahul Gandhi said this on Adani Group
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री के खिलाफ निराधार आरोप लगाने के मामले में वे बार-बार अपराध कर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केरल की कांग्रेस सरकार ने थाली में सजाकर विझिंगम पोर्ट अदाणी समूह को दी थी। यह फैसला किसी निविदा के आधार पर नहीं किया गया था। 

कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों में हो रही गड़बड़ी, पर राहुल उस पर नहीं बोलतेः सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, 'अगर कोई गड़बड़ी हो रही है तो यह कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों में हो रहा है, पर राहुल गांधी इसके बारे में एक शब्द भी नहीं बोलेंगे...। वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम और आरएसएस पर टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी दो-दो बार लिखित में माफी मांग चुके हैं, और आज कहते हैं कि गांधी हूं, सावरकर नहीं।

विज्ञापन


सरकार ने चीनियों को अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने से रोका: केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2019 में राफेल के आरोपों में जब राहुल गांधी ने बयान दिए तब उन्हें सर्वोच्च न्यायालय में माफी मांगनी पड़ी। उससे पहले RSS के खिलाफ जब गलत बयान देने पर लिखित माफीनामा देना पड़ा। आज आप (राहुल गांधी) बोलते हैं मैं गांधी हूं सावरकर नहीं। क्या उन्हें याद है कि उन्होंने माफी मांगी थी? दूसरी ओर, वित्त मंत्री ने चीन पर कहा कि हमारी सरकार ने चीनियों को अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने से रोका है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारे काम ही बोलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed