{"_id":"62763ea9b666b91b0e1e4812","slug":"florida-pension-fund-sues-elon-musk-and-twitter-to-stop-buyout-know-all-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में मस्क: ट्विटर डील के बाद बढ़ी दुनिया के सबसे अमीर शख्स की परेशानी, जानें कहां दायर हुआ मुकदमा?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
मुश्किल में मस्क: ट्विटर डील के बाद बढ़ी दुनिया के सबसे अमीर शख्स की परेशानी, जानें कहां दायर हुआ मुकदमा?
Sat, 07 May 2022 04:29 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Sat, 07 May 2022 04:29 PM IST
सार
टेक जगत का तीसरा सबसे बड़ा सौदा यानी एलन मस्क-ट्विटर डील के बाद मस्क की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। टेस्ला के शेयरों में भारी नुकसान झेलने के बाद इस डील को टालने के लिए कई तरह के तर्क देते हुए फ्लोरिडा पेंशन फंड ने डेलावेयर चांसरी कोर्ट में मुकदमा दायर कराया है।
विज्ञापन
एलन मस्क।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने की डील पूरी होने के बाद से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जहां इस डील के तुरंत बाद टेस्ला के शेयरों में बेतहाशा गिरावट आई, तो अब मस्क एक नई मुश्किल में पड़ गए हैं। दरअसल, इस डील के खिलाफ फ्लोरिडा के पेंशन फंड ने मस्क और ट्विटर पर मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन
डील 2025 तक टालने की मांग
मस्क और ट्विटर के बीच हुई डील पर रोक लगाने के लिए डेलावेयर चांसरी कोर्ट में ये मुकदमा दायर किया गया है। इसमें मांग की गई है कि एलन मस्क और ट्विटर की डील को कम से कम 2025 तक रोक दिया जाना चाहिए। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, दायर याचिका में कहा गया कि मस्क ट्विटर में एक इच्छुक शेयर होल्डर बन गए हैं। याचिका के मुताबिक, इस डील में तीन साल की देरी की आवश्यकता है, जब तक कि दो-तिहाई शेयर जो उनके स्वामित्व के नहीं हैं, उन्हें मंजूरी नहीं दी जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
टेक जगत का तीसरा बड़ा सौदा
एलन मस्क अपनी इस ट्विटर डील को पूरा करने के लिए जोर-शोर से लगे हुए हैं। उन्होंने इस डील के इस साल पूरा होने की उम्मीद जताई है। बता दें कि ट्विटर और मस्क के बीच हुई ये डील टेक जगत की अब तक की तीसरी सबसे बड़ी डील है। हालांकि, इस मुकदमे के संबंध में अभी तक ट्विटर या फिर एलन मस्क की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
लगातार फंड जुटा रहे मस्क
दायर मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि कंपनी के निदेशकों ने अपने कर्तव्यों का उल्लंघन किया है। गौरतलब है कि मस्क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर (3.37 लाख करोड़ रुपये) में खरीदा है। हाल ही में उन्होंने बताया था कि इस डील के लिए वे फंड इकठ्ठा कर रहे हैं और सिकोया कैपिटल फंड ने 80 करोड़ डॉलर, वाइकैपिटल ने 70 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। जबकि, ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन ने एक अरब डॉलर निवेश की हामी भरी है।