{"_id":"6116088c8ebc3e7b963bee50","slug":"flight-becomes-expensive-if-you-want-to-travel-by-air-you-will-pay-more-increased-from-1200-to-1600","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी हुई उड़ान: हवाई यात्रा करनी है तो आज से और ढीली होगी जेब, 1200 से 1600 तक हुआ इजाफा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
महंगी हुई उड़ान: हवाई यात्रा करनी है तो आज से और ढीली होगी जेब, 1200 से 1600 तक हुआ इजाफा
Fri, 13 Aug 2021 12:12 PM IST
अजय सिंह
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:12 PM IST
सार
उड्डयन मंत्रालय ने हवाई यात्रा शुल्क 12.5 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। बढ़ी हुई कीमतें शुक्रवार से लागू हो गई हैं। इससे यात्रियों की जेब पर 1200 से 1600 रुपये तक अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है।
विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के भीतर हवाई यात्रा करने के लिए अब आपको ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार की रात से एयरलाइंस के न्यूनतम और अधिकतम किराए में 12.5 प्रतिशत का इजाफा कर दिया है। इसके साथ ही सरकार की ओर से 7.5 प्रतिशत अधिक घरेलू उड़ानों को मंजूरी दे दी गई है, जिससे अब इसकी क्षमता 72.5 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पांच जुलाई के बाद से घरेलू उड़ानें कोरोना के कारण 65 प्रतिशत क्षमता के साथ उड़ान भर रही हैं। वहीं कोरोना के कारण एक जून से पांच जुलाई तक सिर्फ 50 फीसदी क्षमता के साथ उड़ान भरने की ही अनुमति थी।
विज्ञापन
1200 से 1600 तक बढ़ा मुंबई से दिल्ली का किराया
बढ़ी हुई कीमतों के बाद दिल्ली से मुंबई के बीच का एक तरफ का न्यूनतम किराया 4700 से बढ़कर 5287 रुपये हो गया है। तो वहीं अधिकतम किराया 13000 से 14625 रुपये पहुंच गया है। वाहन ईंधन के दाम बढ़ने के बाद एक साल के अंदर चौथी बार सरकार की ओर से इस तरह की बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से जूझ रहीं एयरलाइंस कंपनियां
एक फ्लाइट के उड़ान भरने में 40 फीसद खर्च ईंधन का ही आता है। लेकिन, सरकार की ओर से कोई वित्तीय सहायता न मिलने व कोरोना के कारण एयरलाइंस पहले से ही आर्थिक तंगी का सामना कर रहीं हैं। सरकार की ओर से हवाई यात्रा किराए में जो बढ़ोत्तरी की गई है। उसमें यात्री सुरक्षा शुल्क 150 रुपये व जीएसटी शामिल नहीं है।
कोरोना के कारण दो महीने की बंदी के बाद सरकार ने 25 मई को हवाई यात्रा की अनुमति एक तिहाई क्षमता के साथ दी थी। इसके साथ ही सरकार की ओर से एयरलाइंस कंपनियों को किराया भी निर्धारित करने के आदेश दिए गए थे, जिससे यात्रियों से मनमाना किराया न वसूला जा सके।