फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Five parts being manufactured at Dassault-Reliance's Nagpur plant, will be added to Rafale jet

Rafale Deal: डसॉल्ट-रिलायंस के नागपुर स्थित प्लांट में तैयार हो रहे पांच पुर्जे, राफेल जेट में जोड़े जाएंगे

Thu, 15 Dec 2022 06:58 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 15 Dec 2022 06:58 PM IST
सार

Rafale Deal: DRAL मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में राफेल और फाल्कन 2000 के निर्माण की स्थिति से जुड़े एक प्रश्न के जवाब में महावाणिज्यदूत ने कहा कि राफेल के 5 टुकड़े नागपुर में निर्मित होते हैं और फिर सभी राफेल जेट में असेंबल करने के लिए फ्रांस स्थित असेंबली लाइन में भेजे जाते हैं।

विज्ञापन
Five parts being manufactured at Dassault-Reliance's Nagpur plant, will be added to Rafale jet
राफेल जेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राफेल के पांच पुर्जे नागपुर में डसॉल्ट रिलायंस एयरोस्पेस संयंत्र में तैयार किए जा रहे हैं और उन्हें सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि सभी राफेल विमानों में लगाने के लिए फ्रांस भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


मुंबई में फ्रांस के महावाणिज्यदूत जीन-मार्क सेरे-शार्लेट और दूतावास की क्षेत्रीय आर्थिक सेवा के एक प्रतिनिधिमंडल ने नागपुर में मौजूद दो फ्रांसीसी कंपनियों डसॉल्ट रिलायंस एयरोस्पेस लिमिटेड (DRAL) और एयर लिक्विड का दौरा किया।
विज्ञापन


अपनी यात्रा के दौरान मीडिया से बात करते हुए सेरे-शार्लेट ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और फ्रांसीसी भाषा में पढ़ाई से लेकर समाज के कई क्षेत्रों में फ्रांस और भारत के बीच घनिष्ठ सहयोग को और बढ़ाना है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रोजेक्ट के लिए एजेंस फ्रैंकेइस डेवलपमेंट (एएफडी) पब्लिक डेवलपमेंट बैंक ने 20 साल के लिए फंडिंग में 130 मिलियन यूरो का योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


DRAL मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में राफेल और फाल्कन 2000 के निर्माण की स्थिति से जुड़े एक प्रश्न के जवाब में महावाणिज्यदूत ने कहा कि राफेल के 5 टुकड़े नागपुर में निर्मित होते हैं और फिर सभी राफेल जेट में असेंबल करने के लिए फ्रांस स्थित असेंबली लाइन में भेजे जाते हैं। ये पार्ट्स सभी राफेल विमान में फिट किए जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फाल्कन 2000 जेट के निर्माण के लिए डीआरएएल जेट के विभिन्न खंड बना रहा है और उन्हें असेंबली लाइन के साथ जोड़ने के लिए फ्रांस भेजा जाता है।


उन्होंने कहा कि एएफडी नागपुर मेट्रो फेज 1 में किए गए काम से बहुत खुश है और यह पुणे और गुजरात में अन्य मेट्रो परियोजनाओं में भी सक्रिय है। यह पूछे जाने पर कि क्या एएफडी नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण का वित्तपोषण करेगा, उन्होंने सूचित किया कि यह महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को तय करना है कि वे किसके साथ साझेदारी करना चाहते हैं। लेकिन, फ्रांस और AFD हमेशा कम कार्बन प्रभाव वाली परियोजनाओं के साथ शहरी गतिशीलता विकसित करने में रुचि रखते हैं। महावाणिज्यदूत ने नागपुर नगर आयुक्त राधाकृष्णन बी.  साथ बैठक भी की है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed