फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   First shipment arrives at Adani's Dhamra LNG terminal in Odisha

Adani Dhamra Port: ओडिशा में अदाणी के धामरा एलएनजी टर्मिनल पर पहली खेप पहुंची; पूर्वी भारत को होगा फायदा

Sun, 02 Apr 2023 10:33 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 02 Apr 2023 10:33 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, जहाज का नाम ‘मिलाहा रास लफ्फान’ है। यह जापान से यहां पहुंचा है। इसके एक अप्रैल को सुबह धामरा बंदरगाह पर पहुंचने की खबर है। इस जहाज के जरिए प्राकृतिक गैस की 2.6 लाख करोड़ ब्रिटिश थर्मल यूनिट अपने जमे हुए रूप (एलएनजी) में लाई गई है।

विज्ञापन
First shipment arrives at Adani's Dhamra LNG terminal in Odisha
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अदाणी समूह और फ्रांसीसी कंपनी टोटल एनर्जीज के ओडिशा में धामरा स्थिति नवनिर्मित एलएनजी इकाई पर तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की पहली खेप पहुंच गई है। यह इकाई 6,000 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई है। एलएनजी का उपयोग इस्पात बनाने, उर्वरकों के उत्पादन, सीएनजी और खाना पकाने वाली गैस में बदलने में किया जाएगा। इससे पूर्वी भारत के परिदृश्य को बदलने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जहाज का नाम ‘मिलाहा रास लफ्फान’ है। यह जापान से यहां पहुंचा है। इसके एक अप्रैल को सुबह धामरा बंदरगाह पर पहुंचने की खबर है। इस जहाज के जरिए प्राकृतिक गैस की 2.6 लाख करोड़ ब्रिटिश थर्मल यूनिट अपने जमे हुए रूप (एलएनजी) में लाई गई है। इसका इस्तेमाल इकाई के परिचालन में किया जाएगा।
विज्ञापन


अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) करण अदाणी ने लिंक्डइन पर लिखा कि ओडिशा के स्थापना दिन उत्कल दिवस पर अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड धामरा बंदरगाह पर ‘मिलाह रस लफ्फान’ से आई एलएनजी की पहली खेप का स्वागत करने का सौभाग्य मिला है। यह न केवल स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा तक पहुंच में, बल्कि भारत के ऊर्जा क्षेत्र को कार्बनरहित करने में भी एक बड़ा कदम है। इसे चालू करने और परीक्षण में 45 दिन तक का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धामरा पूर्वी भारत में एकमात्र एलएनजी आयात टर्मिनल है। पूरे पूर्वी तट पर केवल यह दूसरा टर्मिनल है। देश के पांच अन्य टर्मिनल इसके पश्चिमी तट पर हैं।  इसमें तीन गुजरात में, एक-एक महाराष्ट्र और केरल में हैं। अदाणी टोटल प्राइवेट लिमिटेड में अदाणी समूह और टोटल एनर्जी एसई दोनों की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed