फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Minister Sitharaman met Britain's Trade Minister Badenoch, discussed investment and FTA

India-UK FTA: वित्त मंत्री भारत पहुंची ब्रिटेन की व्यापार मंत्री बैडेनॉख से मिलीं, निवेश व एफटीए पर हुई चर्चा

Sat, 26 Aug 2023 05:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 26 Aug 2023 05:42 PM IST
सार

India-UK FTA: वित्त मंत्रालय ने एक्स (ट्विटर) पर कहा, "वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और व्यापार मंत्री केमी बैडेनॉख ने संक्षेप में अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। इस दौरान भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और भारत-ब्रिटेन बीआईटी पर जारी बातचीत को जल्द नतीजे तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई गई।"

विज्ञापन
Finance Minister Sitharaman met Britain's Trade Minister Badenoch, discussed investment and FTA
निर्मला सीतारमरण और केमी बैडेनॉख - फोटो : Social Media

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को ब्रिटेन की व्यापार मंत्री केमी बैडेनॉख से मिलीं। दोनों नेताओं ने मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय निवेश और मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर चर्चा की।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने एक्स (ट्विटर) पर कहा, "वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और व्यापार मंत्री केमी बैडेनॉख ने संक्षेप में अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। इस दौरान भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और भारत-ब्रिटेन बीआईटी पर जारी बातचीत को जल्द नतीजे तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई गई।"
विज्ञापन


बैठक के दौरान भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और ब्रिटिश व्यार मंत्री केमी बैडेनॉख ने द्विपक्षीय निवेश और व्यापार मुद्दों पर चर्चा की।

इससे पहले सीतारमण ने यूरोपीय आयोग के कार्यकारी उपाध्यक्ष वी डोम्ब्रोव्स्की से भी मुलाकात की और एफटीए व आपसी हितों के अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

ईयू के उपाध्यक्ष FTA पर बोले- बात आगे बढ़ी, पर अब भी कई चुनौतियों का समाधान बाकी

दूसरी ओर, यूरोपीय संघ के कार्यकारी उपाध्यक्ष वाल्डिस डोमब्रोव्स्की भी मुक्त व्यापार समझौते के सिलसिले में भारत दौरे पर हैं। यूरोपीय संघ के कार्यकारी उपाध्यक्ष वाल्डिस डोमब्रोव्स्की ने शनिवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा में प्रगति हुई है, लेकिन अभी भी बहुत काम करना बाकी है। भारत में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में डोमब्रोवस्की ने स्वीकार किया कि मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की चर्चा में प्रगति हुई है, लेकिन अभी भी काफी चुनौतियों का समाधान करना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed