आयकर विभाग ने श्रीनगर में कई व्यापारियों के घर में चलाया तलाशी अभियान
वित्त मंत्रालय ने बताया कि आयकर विभाग की विभिन्न टीमों ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में कई व्यापारियों, होटल मालिकों के घर और उनके प्रतिष्ठानों में तलाशी अभियान चलाया। श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में होटलों की एक श्रृंखला के मालिक पर तलाशी अभियान चलाया गया। इसके साथ ही पिछले छह वित्तीय वर्षों में 25 करोड़ रुपये का अस्पष्ट निवेश जब्त किया गया।
एक अन्य मामले में विभाग ने श्रीनगर में एक प्रमुख जौहरी पर भी अभियान चलाया। खोज के दौरान पाया गया कि उन्होंने आभूषण व्यवसाय के खाते का रख-रखाव नहीं किया था, जबकि कारोबार का टर्नओवर दो करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये तक का है।
The Dept also carried out searches in another case of a prominent jeweller in Srinagar. During search, it was found that he had not maintained books of accounts of jewellery business even though the turnover is of range of Rs 2 cr to Rs 10 cr in the earlier yrs: Finance Ministry https://t.co/jrukrjZNL9
— ANI (@ANI) September 17, 2020
इससे पहले सितंबर की शुरुआत में आयकर विभाग ने पाकस्तान के साथ पिछले साल ही बंद हुए सीमापार व्यापार से जुड़ी करचोरी के आरोप में श्रीनगर और कुपवाड़ा जिलों में तीन महत्वपूर्ण व्यापारियों के यहां छापा मारा था।
इस संदर्भ में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा था कि, 'इन अभियानों से प्रथम दृष्टया इन तीनों द्वारा अर्जित की कई अघोषित आय, बिना लेखा-जोखा वाली संपत्तियां एवं अभियोजन योग्य साक्ष्य तथा बेनामी लेन-देन में संलिप्तता सामने आई है।'