फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Minister said - Market excited about LIC IPO, will keep an eye on oil prices

वित्त मंत्री बोलीं: एलआईसी आईपीओ को लेकर बाजार उत्साहित, तेल की कीमतों पर रहेगी नजर

Tue, 22 Feb 2022 07:19 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 22 Feb 2022 07:19 PM IST
सार

Finance Minister Said On LIC IPO:  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार आ रही तेजी एक चुनौती के समान है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एलआईसी आईपीओ को लेकर बाजार में उत्साह साफतौर पर दिखाई दे रहा है। 
 

विज्ञापन
Finance Minister said - Market excited about LIC IPO, will keep an eye on oil prices
एबीजी शिपयार्ड घोटाले पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आईपीओ के लिए बाजार में जबरदस्त उत्साह है। लोगों की इसमें दिलचस्पी है और हम इसे आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन


इसक साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में हुई खामियों को भी लगातार देख रही है। सीतारमण ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ौती निश्चित तौर पर एक चुनौती है। वित्तीय स्थिरता पर बैठक में इस मुद्दे को लेकर गहन चर्चा की की जाएगी और हम इस पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन


चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध के बारे में पूछे जाने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ऐप्स प्रतिबंधित हुए क्योंकि वे किसी न किसी तरह से हानिकारक पाए गए। हमने पहले भी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है, जैसे कि 2020 में।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed