{"_id":"68198efde3d2cfdc5d050269","slug":"finance-minister-in-italy-told-the-achievements-to-nris-said-excellent-progress-in-10-years-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitharaman: इटली में वित्त मंत्री ने प्रवासी भारतीयों को बताईं उपलब्धियां, कहा- 10 साल में हुई बेहतरीन प्रगति","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sitharaman: इटली में वित्त मंत्री ने प्रवासी भारतीयों को बताईं उपलब्धियां, कहा- 10 साल में हुई बेहतरीन प्रगति
Tue, 06 May 2025 09:54 AM IST
बशु जैन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मिलान
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मिलान
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 06 May 2025 09:54 AM IST
सार
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की वार्षिक बैठक में गईं केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब भारत बदल रहा है। बीते 10 साल में काफी प्रगति हुई है।
विज्ञापन
प्रवासी भारतीयों को संबोधित करतीं केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटली दौरे पर गईं केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रवासी भारतीयों को मोदी सरकार की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि कई सरकारें अकुशल वितरण तंत्र के कारण दशकों तक जो हासिल नहीं कर सकीं, वह पिछले 10 वर्षों में हासिल हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के इरादे अच्छे रहे होंगे, लेकिन कमजोर क्रियान्वयन के कारण उनके प्रयासों के परिणाम सामने नहीं आ सके। मैं यह नहीं कह रही हूं कि पिछली सरकारों में काम करने का इरादा नहीं था। इरादा तो रहा होगा, लेकिन काम प्रभावी ढंग से नहीं हुआ। इसके चलते जमीनी स्तर पर काम नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण ने कहा कि कई सरकारें दशकों तक इसलिए सफल नहीं हो सकीं, क्योंकि उनकी कार्य-निष्पादन क्षमता कुशल नहीं थी। लेकिन पिछले 10 साल में बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक नागरिक के लिए हर वो काम किया गया, जो पहले किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मोदी सरकार की इस योजना के मुरीद हुए सिंगापुर के राष्ट्रपति, कार्यक्रम में जमकर की तारीफ
उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में बिजली, नल से जल, पक्के मकान, अच्छी सड़कें और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा जैसी बुनियादी सुविधाएं बिबीत ना किसी भेदभाव के पूरे देश में नागरिकों को उपलब्ध कराई गई हैं।
इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की वार्षिक बैठक में जापान के वित्त मंत्री काट्सुनोबू काटो से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और जापान के बीच साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। वित्त मंत्री ने दोनों लोकतंत्रों के बीच संबंधों के महत्व को रेखांकित किया।
ये भी पढ़ें:वित्त मंत्री सीतारमण की एडीबी प्रमुख मसातो कांडा के साथ बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
उन्होंने एडीबी के गवर्नर्स बिजनेस सत्र में भारत की विकास गाथा और विकसित भारत 2047' स्वतंत्रता की शताब्दी तक विकसित भारत के विजन को प्रस्तुत किया। इसके अलावा उन्होंने एडीबी के सक्रिय, साहसी और ग्राहक-केंद्रित बनने को लेकर भारत का समर्थन व्यक्त किया। वित्त मंत्री ने कहा कि ये गुण समृद्ध, समावेशी और टिकाऊ एशिया-प्रशांत क्षेत्र के निर्माण के लिए आवश्यक हैं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन