फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Singapore President highlights India Aspirational Districts programme under modi government in a event

Singapore: मोदी सरकार की इस योजना के मुरीद हुए सिंगापुर के राष्ट्रपति, कार्यक्रम में जमकर की तारीफ

Tue, 06 May 2025 09:21 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 06 May 2025 09:21 AM IST
सार

सिंगापुर के राष्ट्रपति षणमुगरत्नम ने कहा कि उन्होंने भी कुछ ऐसे जिलों का दौरा किया था और देखा कि वे कैसे काम कर रहे हैं। योजना में गांव के लोगों को अधिकार दिए गए हैं।

विज्ञापन
Singapore President highlights India Aspirational Districts programme under modi government in a event
सिंगापुर के राष्ट्रपति षणमुगरत्नम - फोटो : एएनआई

विस्तार

सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम ने भारत में चलाई जा रही एक योजना की खूब तारीफ की है। यह योजना है 'एस्पिरेश्नल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम' (Aspirational Districts Programme)। सिंगापुर के राष्ट्रपति ने योजना की तारीफ करते हुए कहा कि यह योजना उदाहरण है कि किस तरह से विकासशील क्षेत्रों में लोगों को अधिकार दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सम्मेलन में सिंगापुर के राष्ट्रपति ने भारत की योजना की तारीफ की
सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्न ने सोमवार को फिलान्थ्रोपी एशिया समिट 2025 में 'प्राइमिंग एशिया फॉर गुड' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस सम्मेलन का आयोजन 5 से 7 मई तक सिंगापुर में हो रहा है। अपने संबोधन में सिंगापुर के राष्ट्रपति ने कहा कि नवाचार के लिए भी संगठन का साथ मिलना जरूरी है। उदाहरण के लिए, अगर आप भारत को देखें तो उनके यहां एक कार्यक्रम संचालित किया जाता है, जो है एस्पिरेश्नल डिस्ट्रिक्ट्स प्रोग्राम। इसके तहत पिछड़े जिलों को सशक्त बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 58th ADB Annual Meeting: वित्त मंत्री सीतारमण की एडीबी प्रमुख मसातो कांडा के साथ बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


मातृ स्वास्थ्य और बाल विकास की दिशा में उल्लेखनीय काम हुआ
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साल 2018 में इसे शुरू किया गया था। इस योजना का उद्देश्य भारत के 112 अति पिछड़े जिलों को बदलना है। इस योजना में गेट्स फाउंडेशन, पीरामल फाउंडेशन और टाटा ट्रस्ट भी फंडिंग दे रहे हैं। षणमुगरत्नम ने बताया कि योजना के तहत समुदायों को सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, पैरा नर्सों और डेटा प्रणाली आदि का स्वामित्व दिया जा रहा है। इन्हें केंद्र सरकार से मदद मिलती है। खासकर मातृ स्वास्थ्य और बच्चों की सेहत को लेकर उल्लेखनीय काम हो रहा है।

षणमुगरत्नम ने कहा कि उन्होंने भी कुछ ऐसे जिलों का दौरा किया था और देखा कि वे कैसे काम कर रहे हैं। योजना में गांव के लोगों को अधिकार दिए गए हैं। इस योजना से जुड़ी श्रीति पांडे ने बताया कि इस योजना के तहत महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है और महिलाएं ही क्लीनिक और आंगनवाड़ी का संचालन कर रही हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ बुनियादी चीजें जैसे कचरा प्रबंधन, स्कूल और शिक्षा की दिशा में अभी और काम किए जाने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें- SBI Report: रिजर्व बैंक इस साल ब्याज दर में कर सकता है बड़ी कटौती, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed