फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FIIs broken four and half year record by selling shares 67834 crore from Indian stock markets in a month

साढ़े चार साल का टूटा रिकॉर्ड: FII ने भारतीय बाजार से निकाले 67834 करोड़, चीन में पैसा लगा रहे विदेशी निवेशक

Thu, 17 Oct 2024 05:49 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 17 Oct 2024 05:49 AM IST
सार

विश्लेषकों के मुताबिक, प्रोत्साहन उपायों की झड़ी के बाद एफआईआई एशियाई बाजार से लगातार पैसे निकालकर चीन में लगा रहे हैं। खासकर, भारत से भारी निकासी की जा रही है। 
 

विज्ञापन
FIIs broken four and half year record by selling shares 67834 crore from Indian stock markets in a month
भारतीय शेयर बाजार (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई ने भारतीय शेयर बाजारों से किसी एक महीने में निकासी का साढ़े चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इन्होंने अक्तूबर में अब तक 67,834 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। यह मार्च, 2020 के 61,973 करोड़ रुपये के बाद सबसे ज्यादा है। 

विज्ञापन


डिपॉजिटरी आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने में एफआईआई ने हर दिन शेयर बेचे हैं। अगर बिकवाली का यही रुझान बना रहा तो ये निवेशक कोरोना की सारी बिकवाली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। विश्लेषकों के मुताबिक, प्रोत्साहन उपायों की झड़ी के बाद एफआईआई एशियाई बाजार से लगातार पैसे निकालकर चीन में लगा रहे हैं। खासकर, भारत से भारी निकासी की जा रही है। हालांकि, भारतीय बाजार को घरेलू निवेशकों से लगातार मदद मिल रही है और इन्होंने अक्तूबर में अब तक 61,000 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की है। 
विज्ञापन


तीन अक्तूबर को बेचे थे 15,506 करोड़ के शेयर
आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पिछले 11 दिनों में भारतीय शेयर बाजार में सबसे अधिक बिकवाली तीन अक्तूबर को की है। उस दिन इन निवेशकों ने 15,506 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। इस भारी निकासी का सीधा असर रुपये और शेयर बाजार दोनों पर पड़ा है। बीएसई सेंसेक्स जहां अपने शीर्ष स्तर से पांच फीसदी टूट चुका है, वहीं रुपया भी इसी महीने डॉलर की तुलना में पहली बार 84 के स्तर से नीचे आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed