फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FII investment crossed one lakh crore so far this year India becomes favorite market amid world tension

FII Investment: इस साल अब तक एक लाख करोड़ के पार, दुनिया में तनाव और ब्याज दरें घटने से भारत बना पसंदीदा बाजार

Mon, 30 Sep 2024 05:39 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 30 Sep 2024 05:39 AM IST
सार

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में इन निवेशकों ने 7,322 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। जुलाई में 32,359 करोड़ रुपये का निवेश किया था। जून में 26,565 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। अप्रैल और मई में इन निवेशकों ने 34,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की निकासी की थी। अप्रैल और मई में निकासी की मुख्य वजह आम चुनाव थे।

विज्ञापन
FII investment crossed one lakh crore so far this year India becomes favorite market amid world tension
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

शेयर बाजार और आईपीओ की तेजी के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई ने इस साल जनवरी से लेकर अब तक भारतीय शेयर बाजार में शुद्ध रूप से 1,00,245 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस महीने अभी सोमवार का दिन बाकी है, फिर भी 57,359 करोड़ रुपये का अब तक निवेश किया है।

विज्ञापन


डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में इन निवेशकों ने 7,322 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। जुलाई में 32,359 करोड़ रुपये का निवेश किया था। जून में 26,565 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। अप्रैल और मई में इन निवेशकों ने 34,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की निकासी की थी। अप्रैल और मई में निकासी की मुख्य वजह आम चुनाव थे। चुनाव में यह माना जा रहा था कि वर्तमान सरकार तीसरी बार सत्ता में आने से चूक सकती है। इससे एफआईआई पैसे निकालकर दूसरे देशों के बाजारों में लगा रहे थे। फरवरी व मार्च में 37,000 करोड़ रुपये निवेश किया था। जनवरी में 25,744 करोड़ रुपये की निकासी की गई थी।
विज्ञापन


इसलिए बढ़ रहा निवेश
विश्लेषकों का मानना है कि दुनियाभर में ब्याज दरों में कटौती  की शुरुआत होने से अब फिक्स्ड डिपॉजिट सहित अन्य फिक्स्ड इनकम पर भी रिटर्न कम मिलने की उम्मीद है। साथ ही, भारतीय बाजार अन्य उभरते बाजारों की तुलना में लगातार बेहतर रिटर्न दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • ऐसे में विदेशी निवेशकों के लिए भारत एक आकर्षक स्थान के रूप में बना हुआ है।

आने वाले समय में और  रकम आने की उम्मीद
जिस तरह से भारतीय बाजार में लगातार अच्छा रिटर्न मिल रहा है, उससे यह उम्मीद है कि विदेशी निवेशक आगे भी बाजार में निवेश का रुझान जारी रख सकते हैं।

  • इस साल में अभी भी एक तिमाही बाकी है और निवेश का कुल आंकड़ा 1.50 लाख करोड़ रुपये के पार हो सकता है।

इन क्षेत्रों में पैसे लगा रहे निवेशक

क्षेत्र अगस्त सितंबर
कंज्यूमर ड्यूरेबल 5,297 2,226
वित्तीय सेवाएं 3,765 12,253
हेल्थकेयर 2,367 3,652
रियल्टी 277 2,903

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed