फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Festive season expenditure may increase by up to Rs 14 lakh crore, know what are the estimates

Economy: त्योहारी सीजन सीजन के खर्चे में 14 लाख करोड़ रुपये तक की हो सकती है वृद्धि, जानिए क्या हैं अनुमान

Tue, 07 Oct 2025 07:45 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 07 Oct 2025 07:45 PM IST
सार

त्योहार के तीन महीने के खर्च में 12 से 14 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि होने की उम्मीद है। सोने और शराब जैसी कुछ वस्तुओं को इस खर्च में शामिल नहीं किया गया है। बढ़ती खपत और उपहार देने के उद्देश्य से एफएमसीजी और क्विक सर्विस रेस्तरां (क्यूएसआर) क्षेत्रों को भी लाभ होने की संभावना है।

विज्ञापन
Festive season expenditure may increase by up to Rs 14 lakh crore, know what are the estimates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की अर्थव्यवस्था को अच्छी मदद मिलने की उम्मीद है। इस साल राहत के तमाम उपाय शुरू होने से त्योहार के तीन महीने के खर्च में 12 से 14 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि होने की उम्मीद है। सोने और शराब जैसी कुछ वस्तुओं को इस खर्च में शामिल नहीं किया गया है। खर्च का बड़ा हिस्सा शादी-विवाह पर होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार,कपड़ों, ऑटो और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी वस्तुओं पर भी लोग दिल खोलकर खर्च करेंगे।

विज्ञापन

टैरिफ अनिश्चितताओं के कारण चुनौतियां बढ़ी

टैरिफ संबंधी अनिश्चितताओं के कारण बाहरी मोर्चे पर चुनौतियां हैं। फिर भी भारत एक घरेलू उपभोग आधारित अर्थव्यवस्था बना हुआ है, जो इसे बाहरी चुनौतियों से काफी हद तक बचाए रखती है। बढ़ती खपत और उपहार देने के उद्देश्य से एफएमसीजी और क्विक सर्विस रेस्तरां (क्यूएसआर) क्षेत्रों को भी लाभ होने की संभावना है। विमानन और रेलवे जैसे अन्य क्षेत्रों में भी मांग में वृद्धि होगी। ये अनुमान वास्तविक खपत को दर्शाते हैं। ये विकास को गति देंगे।

विज्ञापन


भारी खर्च के पीछे कारण

  • आयकर सीमा बढ़ी : पैसों की बचत
  • ब्याज एक फीसदी घटा : लोन लेना सस्ता
  • जीएसटी कम हुआ : वस्तुओं की कीमतें घटीं
  • त्योहारों की शुरुआत : अच्छी-खासी खरीदी होगी, इन उपायों से पैसे बचेंगे। इससे वे खुलकर खर्च करेंगे।

खर्च का असर क्या होगा?

टैरिफ व वैश्विक अनिश्चितताओं से अर्थव्यवस्था पर दबाव, लंबे समय से मांग दबी है। लोग खरीदारी से बच रहे हैं।
जीएसटी कटौती के इंतजार में लोगों ने खरीदी रोकी, अब इस खर्च से तीसरी तिमाही की जीडीपी में वृद्धि होगी।

खाद्य-किराना, रेस्तरां व गहनों की बिक्री में तेजी

अक्तूबर-दिसंबर, 2024 मेें खाद्य और किराना सेगमेंट में 14%, क्यूएसआर में 10 और आभूषणों की बिक्री 9% बढ़ी थी। ये वही सेगमेंट हैं जिन पर जीएसटी दर में कटौती का सबसे अधिक ध्यान दिया गया। प्रमुख त्योहारों में दशहरा, दिवाली और क्रिसमस हैं। शादियों का मौसम नवंबर से शुरू होगा। हाल में ई-कॉमर्स सहित ऑनलाइन वृद्धि के साथ शहरी और टियर-2 व टियर-3 शहरों में रेडीमेड परिधान व्यवसाय तेजी से बढ़ा है। लोगों के खर्च करने का व्यवहार जरूरत आधारित से जीवनशैली आधारित हो गया है। इससे खर्च में वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर ज्यादा खर्च

ऑटोमोबाइल, रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद...वाहन निर्माता और डीलर नई कीमतों की घोषणा कर चुके हैं। स्मार्टफोन-लैपटॉप पर दरें नहीं घटी हैं। फिर भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सेल से तेजी आने की उम्मीद। टीवी, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और एसी जैसी वस्तुओं की खरीदी त्योहारों में ज्यादा होती है। रेस्टोरेंट/ऑनलाइन ऑर्डर डाइन-इन और ऑनलाइन खाने के ऑर्डर्स में वृद्धि होगी। ऑनलाइन क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी इस दौरान ऑर्डर्स में बढ़ोतरी देखी गई है। मिठाइयां, 40,000 से 45,000 करोड़ का होगा कारोबार। इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, दरें नहीं घटने पर भी बिक्री जमकर बढ़ी। घरेलू सामान, त्योहारों का लंबे समय से रहता है इंतजार।

इन पर इतना खर्च होगा (रुपये में)

शादियां 4,50,000-5,00,000
कपड़ा,जूता-चप्पल 2,80,000-3,00,000
ऑटोमोबाइल 1,50,000-2,00,000
इलेक्ट्रॉनिक्स 1,00,000-1,20,000
रेस्तरां, ऑर्डर 65,000-70,000
यात्रा 60,000-70,000
घरेलू सामान 35,000-40,000

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed