फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Family donated Rs 60000 crore for social work on Gautam Adani 60th birthday Latest News Update

Donation: गौतम अदाणी ने दान किए 60 हजार करोड़, सामाजिक कार्यों के जरिए मनाया अपना 60वां जन्मदिन

Thu, 23 Jun 2022 07:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 23 Jun 2022 07:12 PM IST
सार

अदाणी ग्रुप की ओर से जनकल्याण के लिए 60,000 करोड़ रुपये का दान देने पर देश में बड़े दानवीर के रूप में मशहूर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने अदाणी ग्रुप की ओर से किए गए इस दान को महान बताया।

विज्ञापन
Family donated Rs 60000 crore for social work on Gautam Adani 60th birthday Latest News Update
गौतम अदाणी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एशिया के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी के 60वें जन्मदिन पर उनके परिवार वालों ने सामाजिक कार्यों के लिए 60,000 करोड़ रुपये दान में दिए हैं। दान में दी गई इस राशि का प्रबंधन अडाणी फाउंडेशन देखेगी। 

विज्ञापन


अडाणी के जन्मदिन पर दी गई यह दान राशि स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा और कौशल विकास के कार्यों पर खर्च की जाएगी। यह बात गुरुवार को अदाणी ने ब्लूमबर्ग से बातचीत में खुद कही है। इस बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय में कॉरपोरेट कंपनियों के इतिहास में किसी फाउंडेशन को दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा दान है। उन्होंने यह भी कहा कि इस दान से ग्रुप ने उनके पिता शांतिलाल अडाणी के जन्मशताब्दी वर्ष पर उन्हें सम्मान दिया है। 
विज्ञापन


इस विषय पर अदाणी ग्रुप की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत के पूरे डेमोग्राफिक एडवांटेज का देश के विकास में समुचित इस्तेमाल करने के लिए देश में स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के कार्यक्रमों को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। इन क्षेत्रों में सही ढंग से काम नहीं होने के कारण ये कारक आत्मनिर्भर भारत की राह में रोड़ा बन रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदाणी ग्रुप की ओर से कहा गया है कि अडाणी फाउंडेशन के पास इन उपरोक्त सभी क्षेत्रों में ग्राउंड लेवर पर जनकल्याणकारी कार्य करने का पर्याप्त अनुभव है, ऐसे में उनके प्रबंधन में इस राशि को खर्च कर देश में भविष्य के वर्कफोर्स को समृद्ध करने का काम किया जाएगा। 

अदाणी ग्रुप की ओर से जनकल्याण के लिए 60,000 करोड़ रुपये का दान देने पर देश में बड़े दानवीर के रूप में मशहूर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने अदाणी ग्रुप की ओर से किए गए इस दान को महान बताया है, उन्होंने कहा है कि यह अदाणी और उनके परिवार की जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 


ऐसे कदम देश के विकास के लिए महात्मा गांधी की ओर से सुझाए गए संपत्ति की ट्रस्टीशिप के सिद्धांत को और मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा है कि देश की संभावनाएं और चुनौतियां इस बात की मांग करती है कि हम सभी मिलकर देश में धन, क्षेत्र, धर्म, जाति और अन्य चीजों में एकरूपता लाने का प्रयास करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed