फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Fall in gold and silver prices business news in hindi

Business: सोने-चांदी के दामों में गिरावट, 21 माह के शीर्ष पर विदेशी मुद्रा भंडार, पढ़ें व्यापार की खबरें

Sat, 30 Dec 2023 07:28 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 30 Dec 2023 07:28 AM IST
सार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरे सप्ताह बढ़ा है। 22 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में यह 4.47 अरब डॉलर बढ़कर 620.441 अरब डॉलर पहुंच गया है, जो विदेशी मुद्रा भंडार का 21 महीने का उच्चतम स्तर है।

विज्ञापन
Fall in gold and silver prices business news in hindi
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media

विस्तार

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 350 रुपये सस्ता होकर 64,000 के नीचे पहुंच गया और 63,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ।  चांदी भी 1,000 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 78,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, पिछले सत्र में सोने की कीमतों के तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद व्यापारियों ने मुनाफावसूली की। डॉलर में मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड पर रिटर्न बढ़ने से भी सोने पर दबाव रहा। वैश्विक बाजार में सोना 2,070 डॉलर प्रति औंस रहा। 
विज्ञापन


विदेशी मुद्रा भंडार 21 माह के शीर्ष पर 4.5 अरब डॉलर बढ़ा
देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरे सप्ताह बढ़ा है। 22 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में यह 4.47 अरब डॉलर बढ़कर 620.441 अरब डॉलर पहुंच गया है, जो विदेशी मुद्रा भंडार का 21 महीने का उच्चतम स्तर है। आरबीआई के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में विदेशी मुद्रा संपत्ति 4.89 अरब डॉलर बढ़कर 549.74 अरब डॉलर पहुंच गई। हालांकि, देश का स्वर्ण भंडार 10.7 करोड़ घटकर 47.47 अरब डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास का आरक्षित भंडार भी 12.9 करोड़ डॉलर घटकर 4.89 अरब डॉलर रह गया।
विज्ञापन


एफडी: बीओबी देगा 1.25% ज्यादा ब्याज
बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने चुनिंदा अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में 1.25 फीसदी तक इजाफा किया है। नई दरें शुक्रवार से लागू हैं। बैंक ने बताया, सात से 14 दिन के जमा पर 4.25% ब्याज मिलेगा। 15-45 दिन के जमा पर ब्याज एक फीसदी बढ़कर 4.50 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकलन वर्ष 2023-24 में 8 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल
आकलन वर्ष 2023-24 में अब तक आठ करोड़ से ज्यादा आयकर रिटर्न भरे गए हैं। आयकर विभाग ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बताया कि यह एक अनोखा रिकॉर्ड है। आकलन वर्ष 2022-23 के लिए कुल 7.51 करोड़ आईटीआर भरे गए थे। उसकी तुलना में यह छह फीसदी से ज्यादा है। जुर्माने के साथ आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है।

दंडात्मक ब्याज की समय सीमा तीन महीने और बढ़ी
बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की ओर से दंडात्मक ब्याज वसूलने के नियम को अब तीन महीन और बढ़ाकर मार्च तक कर दिया गया है। इसे एक अप्रैल से लागू करना होगा। पहले इसे जनवरी से लागू करना था। आरबीआई ने शुक्रवार को कहा कि बैंक और एनबीएफसी दंडात्मक शुल्क को लेकर सुधारित नियमों को एक अप्रैल से लागू करें। अगस्त में इस नियम की अधिसूचना जारी की गई थी। यह नियम नए कर्ज पर लागू होगा। पुराने कर्ज के मामले में इसे एक अप्रैल के बाद लेकिन 30 जून से पहले लागू करना होगा। इस नियम में आरबीआई ने कहा था बैंक और एनबीएफसी ग्राहकों से कर्ज के पुनर्भुगतान मामले में दंडामत्क ब्याज की जगह केवल एक उचित शुल्क ले सकते हैं।

 
बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में वृद्धि 6 माह में सबसे कम
देश में आठ प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में उत्पादन की वृद्धि दर नवंबर में सालाना आधार पर 7.8 फीसदी बढ़ गई। इसके बाद भी यह 6 माह में उत्पादन में सबसे कम वृद्धि है। नवंबर, 2022 में यह दर 5.7 फीसदी रही थी। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, क्रूड व सीमेंट को छोड़कर सभी क्षेत्रों के उत्पादन में अच्छी वृद्धि रही। कोयला व रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज की गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed