{"_id":"6233131ae5765a3cc5079104","slug":"falguni-nayar-net-worth-is-now-four-times-higher-than-that-of-paytm-founder-vijay-shekhar-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: पेटीएम के विजय शेखर शर्मा से चार गुना अमीर बनीं नायका फाउंडर फाल्गुनी नायर, जानें कितनी है संपत्ति","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
उपलब्धि: पेटीएम के विजय शेखर शर्मा से चार गुना अमीर बनीं नायका फाउंडर फाल्गुनी नायर, जानें कितनी है संपत्ति
Thu, 17 Mar 2022 04:24 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 17 Mar 2022 04:24 PM IST
सार
सौंदर्य उत्पादों के स्टार्टअप नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर डिजिटल भुगतान सेवा प्रदान करने वाली दिग्गज कंपनी पेटीएम के फाउंडर विज शेखर शर्मा से लगभग चार गुना अमीर हो गई हैं। इस संबंध में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, फाल्गुनी की नेटवर्थ 4.9 अरब डॉलर है, जबकि बुधवार को फोर्ब्स आंकड़ों के अनुसार, पेटीएम संस्थापक की नेटवर्थ एक अरब डॉलर के करीब है।
विज्ञापन
फाल्गुनी नायर-विजय शेखर शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सौंदर्य उत्पादों की कंपनी नायका ने पिछले साल फाउंडर फाल्गुनी नायर को सबसे सफल उद्यमी महिलाओं में पहले पायदान पर ला दिया और अब एक नई उपलब्धि अपने नाम की है। जी हां एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेटवर्थ के हिसाब से उन्होंने पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा को कहीं पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को जारी हुरून की ग्लोबल रिच लिस्ट में फाल्गुनी को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
फाल्गुनी की नेटवर्थ 4.9 अरब डॉलर
फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेयर लिस्ट में फाल्गुनी नायर 579वीं पायदान पर आ गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उनका नेटवर्थ 4.9 अरब डॉलर है। ऐसे में वह इंडिया की सबसे अमीर सेल्फ-मेड वुमन बिलियनेयर तो बनी ही हैं, बल्कि फाल्गुनी पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा से चार गुना अमीर हो गई हैं। बुधवार को आई रिपोर्ट में बताया गया कि शर्मा की नेटवर्थ 99.9 करोड़ डॉलर रह गई है।
विज्ञापन
2012 में की नायका की स्थापना
फाल्गुनी इनवेस्टमेंट बैंकर रह चुकी हैं और उन्होंने 2012 में ब्यूटी स्टार्टअप नायका की स्थापना की थी। इसके बाद नायका के फोन एप को भी बहुत लोकप्रियता मिली। नवंबर 2021 में नायका ने खुद को स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्ट कराया। इसके शेयर 79 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए थे। एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स नायका की पेरेंट कंपनी है। वहीं पेटीएम की बात करें तो नवंबर में ही पेटीएम के शेयर बाजार में नौ फीसदी गिरावट के साथ लिस्ट हुए थे और अब तक 71 फीसदी टूट चुके हैं।
विज्ञापन
जेफरीज ने निवेशकों को दी सलाह
एक रिपोर्ट के अनुसार, शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली नायका पहली ऐसी यूनिकॉर्न है, जिसकी कमान एक महिला के हाथ में है। इसके पोर्टफोलियो में कई तरह के ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स हैं। नायका के शेयरों में गुरुवार को भी तेजी देखने को मिली और इसका शेयर खबर लिखे जाने तक 2.33 फीसदी की तेजी के साथ 1531 रुपये पर ट्रेंड कर रहा था। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने नायका के शेयर में 50 फीसदी से ज्यादा तेजी की उम्मीद जताते हुए निवेशकों को नायका के शेयर को खरीदने की सलाह दी है।