फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   facebook may not launch its crypto currency and digital wallet in india

भारत में लॉन्च नहीं होगी फेसबुक की क्रिप्टोकरेंसी, डिजिटल वॉलेट

Thu, 20 Jun 2019 06:14 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 20 Jun 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
facebook may not launch its crypto currency and digital wallet in india

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक, भारत में अपनी क्रिप्टोकरेंसी लिब्रा को लॉन्च नहीं करेगी। कंपनी से जुड़े एक सूत्र ने कहा है कि लिब्रा उन देशों में लॉन्च नहीं होगी, जहां पर पहले ही सरकार द्वारा क्रिप्टोकरेंसी को बैन किया जा चुका है। 

विज्ञापन

नहीं उपलब्ध होगा डिजिटल वॉलेट

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, फेसबुक क्रिप्टोकरेंसी के साथ ही अपने डिजिटल वॉलेट कैलिब्रा को भी भारत में उपलब्ध नहीं कराएगा। फिलहाल फेसबुक ने भारतीय रिजर्व बैंक के पास अपनी क्रिप्टोकरेंसी को शुरू करने के लिए कोई आवेदन नहीं किया है। 

विज्ञापन

व्हाट्सऐप पर मौजूद होगा कैलिब्रा

फेसबुक ने कहा कि उसका डिजिटल वॉलेट कैलिब्रा व्हाट्सऐप पर मौजूद होगा। यह पूरे विश्व में सोशल मैसेजिंग ऐप का प्रयोग करने वाले यूजर्स को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके साथ मिलाया हाथ

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक ने कहा है कि उसने इस करेंसी को शुरू करने के लिए पेपाल, उबर, स्पॉटिफाई, वीजा और मास्टरकार्ड के साथ हाथ मिलाया है। इससे कंपनी को अपने व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

इनको हो सकता है खतरा

हालांकि फेसबुक के इस कदम से विभिन्न देशों में स्थित बैंकों, उनकी राष्ट्रीय करेंसी और यूजर्स की प्राइवेसी पर खतरा पड़ सकता है। लेकिन कंपनी का कहना है कि वो अपने दो दर्जन से अधिक सहयोगियों के साथ मिलकर इस करेंसी को संचालित करेगी। 

100 करोड़ डॉलर की कमाई का लक्ष्य

फेसबुक को उम्मीद है कि वो लिब्रा लॉन्च होने के कुछ महीनों बाद 100 करोड़ डॉलर की कमाई कर लेगी। कंपनी का मानना है कि इससे वो लोग भी व्यापार कर सकेंगे जिनका बैंक खाता नहीं है या फिर वो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते हैं। फेसबुक ने कहा है कि लिब्रा की वैल्यू यूएस डॉलर, यूरो या फिर अन्य करेंसियों के समकक्ष होगी। इसके लिए एक लिब्रा एसोसिएशन का गठन किया जाएगा, जिसका मुख्यालय जिनेवा में होगा। यह एसोसिएशन स्विस कानून के दायरे में काम करेगा। 

भारत में बैन है क्रिप्टोकरेंसी

भारत में क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल पूरी तरह से बैन है। क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध और आधिकारिक डिजिटल मुद्रा विधेयक, 2019 के ड्राफ्ट में यह प्रस्ताव दिया गया है कि देश में क्रिप्टोकरेंसी की खरीद-बिक्री करने वालों को 10 साल की जेल की सजा मिलेगी। इसलिए भारत में लोग लिब्रा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। 

यह है कैलिब्रा

लिब्रा क्रिप्टोकरेंसी के साथ फेसबुक ‘Calibra’ डिजिटल वॉलेट भी लॉन्च करेगा। कैलिब्रा एक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी है, जिसे ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है। इससे यूजर्स का अनुभव और भी बेहतर होगा। कैलिब्रा एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां लिब्रा के जरिए यूजर्स लेन-देन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed