फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   exports from India increased to 115 countries including America Know updates

Export: चुनौतियों के बाद भी 115 देशों को बढ़ा भारत से निर्यात; शीर्ष-10 देशों में 13 फीसदी ज्यादा वृद्धि

Fri, 10 May 2024 06:12 AM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 10 May 2024 06:12 AM IST
सार

कमोडिटी के मोर्चे पर बीते वित्त वर्ष के दौरान 17 उत्पादों के निर्यात में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। देश के कुल निर्यात में इनकी 48.4 फीसदी हिस्सेदारी है। जिन 17 उत्पादों का निर्यात बढ़ा है, उनमें इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, फार्मास्यूटिकल्स, कॉटन और हैंडलूम शामिल हैं।
 

विज्ञापन
exports from India increased to 115 countries including America Know updates
India's Export - फोटो : i-stock

विस्तार

वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद 2023-24 में कुल 238 देशों में से 115 में भारत से निर्यात बढ़ा है। अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, चीन, ब्रिटेन, सऊदी अरब, सिंगापुर, बांग्लादेश, जर्मनी और इटली समेत 115 देशों को कुल निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 46.5 फीसदी है। वाणिज्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने 2023-24 में कुल 778.2 अरब डॉलर का निर्यात किया। यह आंकड़ा 2022-23 के 776.4 अरब डॉलर से 0.23 फीसदी ज्यादा है। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद 2022-23 में कुल निर्यात उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। 

विज्ञापन


17 उत्पादों में मजबूत वृद्धि
कमोडिटी के मोर्चे पर बीते वित्त वर्ष के दौरान 17 उत्पादों के निर्यात में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। देश के कुल निर्यात में इनकी 48.4 फीसदी हिस्सेदारी है। जिन 17 उत्पादों का निर्यात बढ़ा है, उनमें इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, फार्मास्यूटिकल्स, कॉटन और हैंडलूम शामिल हैं।
विज्ञापन


शीर्ष-10 देशों में 13 फीसदी ज्यादा वृद्धि
शीर्ष-10 देशों में भारत से निर्यात 13 फीसदी बढ़ा है। यूएई प्राथमिक निर्यात गंतव्य के रूप में उभरा है।
 

देश 

निर्यात मूल्य

 बढ़ोतरी

यूएई 

35.60

12.71%

सिंगापुर

14.40

20.19%

यूके 

13.00  

13.30%

चीन  

16.70

8.70%

(निर्यात मूल्य : अरब डॉलर में)

इसके अलावा, रूस (35.41%), रोमानिया (138.84%) और अल्बानिया (234.97%) जैसे देशों को निर्यात में उच्च वृद्धि दर्ज की गई है।

वैश्विक वस्तु निर्यात में बढ़ी देश की हिस्सेदारी
2023-24 में देश से सेवा निर्यात 4.8 फीसदी बढ़कर 341.1 अरब डॉलर पहुंच गया। वैश्विक वस्तु निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 2014 के 1.70 फीसदी से बढ़कर 2023 में 1.82 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई।  वैश्विक माल निर्यातकों में भारत 19वें से 17वें स्थान पर आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed