{"_id":"655ea393758c64c48f060147","slug":"export-of-electronic-goods-increased-by-27-7-percent-in-seven-months-country-at-fifth-place-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Electronic Goods Export: सात महीने में 27.7 फीसदी बढ़ा इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात, पांचवें स्थान पर देश","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Electronic Goods Export: सात महीने में 27.7 फीसदी बढ़ा इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात, पांचवें स्थान पर देश
Thu, 23 Nov 2023 06:27 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Thu, 23 Nov 2023 06:27 AM IST
सार
विदेश व्यापार महानिदेशक संतोष कुमार सारंगी ने कहा, सैमसंग और एपल जैसी कंपनियों के मोबाइल फोन के बढ़ते निर्यात से इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद क्षेत्र को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
Electronic gadgets
- फोटो : iStock
विस्तार
देश से इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात चालू वित्त वर्ष की पहले सात महीनों यानी अप्रैल-अक्तूबर अवधि के दौरान 27.7 फीसदी बढ़कर 15.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया। विदेश व्यापार महानिदेशक संतोष कुमार सारंगी ने कहा, सैमसंग और एपल जैसी कंपनियों के मोबाइल फोन के बढ़ते निर्यात से इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद क्षेत्र को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, भारत से निर्यात के मामले में कुछ साल पहले यह क्षेत्र 11वें या 12वें स्थान पर था। यह क्षेत्र अब वस्तु निर्यात में पांचवें स्थान पर आ गया है। सारंगी ने सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) निर्यात पर एक कार्यक्रम में कहा, इलेक्ट्रॉनिक्स, मूल्य वर्धित कृषि उत्पाद, सौर पैनल और मॉड्यूल जैसे नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादों के साथ ई-वाहन जैसे क्षेत्र देश के वस्तु-सेवा निर्यात को 2030 तक दो हजार अरब डॉलर तक पहुंचाने में मदद करेंगे। 2022-23 में देश का वस्तु एवं सेवा निर्यात 776 अरब डॉलर रहा था।
विज्ञापन