फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Exploring new avenues for trade, investment through Dubai-India Business Forum

Dubai-India: 'दुबई भारतीय कंपनियों के लिए पसंदीदा निवेश स्थान', मुंबई में बोले दुबई चैंबर्स के अध्यक्ष

Tue, 08 Apr 2025 07:15 PM IST
नविता स्वरूप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नविता स्वरूप Updated Tue, 08 Apr 2025 07:15 PM IST
सार

Dubai-India Business Forum: टैरिफ युद्ध के बीच भारत और दुबई के बीच कारोबारी और रणनीतिक अवसरों को बढ़ाने के लिए 200 अधिकारियों और निवेशकों ने मुंबई में दुबई चैंबर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान दुबई-भारत व्यापार मंच से रणनीतिक आर्थिक साझेदारी को बढ़ावा देने, सीमा पार व्यापार को बढ़ाने, वैश्विक स्तर पर नए निवेश के अवसरों का निर्माण करने पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
Exploring new avenues for trade, investment through Dubai-India Business Forum
दुबई इंडिया बिजनेस फोरम - फोटो : amarujala.com

विस्तार

टैरिफ युद्ध के बीच भारत और दुबई के बीच कारोबारी और रणनीतिक अवसरों को बढ़ाने के लिए 200 अधिकारियों और निवेशकों ने मुंबई में दुबई चैंबर की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान दुबई-भारत व्यापार मंच ने रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी बढ़ाने, सीमा पार व्यापार बढ़ाने और स्थानीय व वैश्विक स्तर पर निवेश के नए अवसरों का निर्माण करने पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन 18 फरवरी 2022 को यूएई और भारत के बीच कॉम्प्रेहेंसिव इकोनॉमी पार्टनशिप एग्रीमेंट (सीईपीए) पर हस्ताक्षर करने के तीन साल बाद आयोजित हुआ। 

विज्ञापन


कार्क्रम के दौरान दुबई चैंबर के अध्यक्ष व सीईओ मोहम्मद अली रशीद लुटाह ने अमर उजाला डॉटकॉम को बताया कि दुबई में अपने प्रतिस्पर्धी लाभों की वजह से दुबई भारतीय कंपनियों के लिए पसंदीदा स्थान है। भारतीय निवेशक दुबई के व्यापार परिदृश्य के महत्वपूर्ण अंग हैं। मार्च 2025 के अंत तक 72,651 सक्रिय कंपनियों ने दुबई चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2025 की पहली तीमाही के दौरान 4,563 नई भारतीय कंपनियां चैंबर में शामिल हुईं हैं, जो साल दर साल 16.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारतीय कंपनियां अब दुबई में विदेशियों की ओर से चलाए जा रहे कारोबार में पहले नंबर हैं। ये दुबई चैंबर में रजिस्टर हैं। उन्होंने टैरिफ पर बोलते हुए कहा कि फिलहाल हम सभी के साथ मिलकर कारोबार कर रहे हैं। भारत और अमेरिका दोनों ही हमारे प्रमुख बाजार हैं। इन चुनौतियों के बीच नए रास्तों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद अली राशिद लूटाह ने दुबई-भारत बिजनेस फोरम में कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का दुबई, तेजी से बढ़ते उभरते बाजारों और अफ्रीका में प्रवेश करने की इच्छुक भारतीय कंपनियों के लिए एक स्प्रिंगबोर्ड के रूप में खुद को स्थापित कर रहा है। यह कदम कम टैरिफ, दीर्घकालिक व्यापार संबंधों और क्षेत्रीय आर्थिक विकास के लिए साझा दृष्टिकोण पर निर्भर है। यह भारतीय व्यवसायों को दुबई को एक केंद्र के रूप में उपयोग करने का एक शानदार अवसर देता है।

दुबई में भारतीय कारोबारियों कौन से लाभ मिल रहे हैं?

दुबई चैंबर के उपाध्यक्ष अहमद बिन बयात ने कहा कि भारत की दुबई में भारतीय कारोबार में 90 प्रतिशत लघु और मध्यम उद्योग हैं, जिसमें फेमली कारोबार अधिक है। कारोबारियों को सुरक्षित कारोबारी माहोल, इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ बेहतरीन लॉजिस्टक सुविधा दुबई में प्रदान की जा रही है। भारतीय कारोबारियों के लिए 30 कारोबारी फ्री जोन है, जहां कारोबार करने के लिए सभी सुविधाएं हैं।  दुबई के लिए भारत व्यापारिक भागीदार के रूप में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

उन्होंने कहा, "हमारे बाजारों के बीच गैर तेल व्यापार मूल्य 2024 के पहले नौ महीनों के दौरान 142 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया, जिसने साल दर साल 19 प्रतिशत वृद्धि हासिल की है। दुबई में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) में भी भारत 21.5 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर और दूसरे स्थान पर अमेरिका 13.17 प्रतिशत निवेश के साथ है।" उन्होंने कहा कि भारत में दुबई के कारोबारियों की ओर से निवेश किया जा रहा है। इस निवेश के लिए लॉजिस्टिक्स, रिन्युएबल एनर्जी और इन्फ्रा मुख्य क्षेत्र हैं। यहां कुछ परेशानियां हैं, जैसे अलग-अलग राज्यों में कई तरह के अलग-अलग कानून है। इसे लेकर हम राज्यों की सरकार के साथ बातचीत में हैं।  

भारत और दुबई को एक दूसरे से सीखने की जरूरत

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के उपाध्यक्ष आर मुकुंदन ने वैश्विक आर्थिक बदलावों के बीच दुबई भारत संबंधों को और मजबूत करने की बात करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए दुबई महत्वपूर्ण स्थान होगा। दुबई का इन्फ्रास्टक्चर, दूसरे देशों से कनेक्टिवटी और स्टार्टअप्स के लिए लॉन्चपैड रूप अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत को दुबई से बेहतरीन इंफ्रास्टक्चर, लॉजिस्टिक सुविधाएं, रिन्युएबल एनर्जी सहित टेक्नोलॉजी सीखने की जरूरत है। वहीं दुबई भारत से डिजिटल तकनीक के साथ स्टार्टअप को बढ़ावा देने के तरीकों पर ध्यान केंद्रीत कर रहा है।

स्टार्टअप कॉरिडोर पर काम

दुबई ही नहीं पूरे विश्व ने भारत की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर ध्यान केंद्रीत किया है। वित्त वर्ष 2026 तक भारत एक ट्रिलियन डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है। दुबई ने इसको पहचाना है और भारत से डिजिटल तकनीकों पर काम कर रहा है। 2022 से भारत-यूएई स्टार्टअप कॉरिडोर दोनों देशों में स्टार्टप को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है। जिसका लक्ष्य पांच सालों में 50 स्टार्टअप की मदद करना है और इस साल के अंत तक कम से कम 10 यूनिकॉर्न में बदलना है, जो कि दुबई की अपनी डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का व्यापक योजना का हिस्सा है।

चैंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़ सकते हैं कारोबारी

इस कार्यक्रम में आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान प्रबंध समिति के सदस्य अनंत सिघानियां बताया कि भारत से जो भी छोटे और मध्यम दर्ज के उद्योग दुबई में अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, वे आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़कर सभी तरह की जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा हम व्यापारियों के साथ जुड़े हुए हैं और उनको कारोबार बढ़ाने में पूरी सहायता कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed