फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Expectation: Companies will give maximum jobs in 8 years in July September, recruitment will be faster to keep economy improving

उम्मीद : कंपनियां जुलाई-सितंबर में देंगी 8 साल में सबसे ज्यादा नौकरियां, अर्थव्यवस्था में सुधार बनाए रखने के लिए तेज होंगी भर्तियां

Wed, 15 Jun 2022 06:37 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 15 Jun 2022 06:37 AM IST
सार

मैनपावर ग्रुप एंप्लॉयमेंट के एमडी संदीप गुलाटी ने कहा कि बढ़ती महंगाई और वैश्विक स्तर पर बढ़ रही अस्थिरता के बाद भी देश के कई सेक्टर में रिकवरी प्रक्रिया में तेजी आ रही है। सर्वे में 3,000 कंपनियां शामिल थीं। पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले सितंबर तिमाही में भर्ती सेंटिमेंट में 46 फीसदी अंकों का सुधार देखा गया है।

विज्ञापन
Expectation: Companies will give maximum jobs in 8 years in July September, recruitment will be faster to keep economy improving
जॉब

विस्तार

देश में जुलाई-सितंबर तिमाही में जमकर नौकरियां मिलेंगी। पिछले 8 वर्षों की तुलना में इस बार ज्यादा रोजगार लोगों को मिल सकते हैं। एक सर्वे में कहा गया है कि सुधार प्रक्रिया में आ रही तेजी और अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर को बनाए रखने के लिए 63 फीसदी कंपनियों को अतिरिक्त लोगों की जरूरत होगी, जिससे कंपनियां तेजी से भर्ती करेंगी। हालांकि, इस दौरान करीबन 12 फीसदी कंपनियां लोगों की छंटनी भी कर सकती हैं।

विज्ञापन


24% कंपनियों में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। यानी न तो वे कर्मचारियों को निकालेंगी और न ही नए लोगों की भर्ती करेंगी। मैनपावर ग्रुप इंप्लॉयमेंट आउटलुक सर्वे के अनुसार, तीसरी तिमाही में शुद्ध रोजगार का परिदृश्य 51% रह सकता है, जो 2014 के बाद सबसे ज्यादा है। रोजगार परिदृश्य का मतलब कर्मचारियों में उतनी बढ़ोतरी की संभावना से है।
विज्ञापन


एशिया-प्रशांत में भारत सबसे बेहतर
देश भर्ती
भारत 51%
सिंगापुर 40%
ऑस्ट्रेलिया 38%
हॉन्गकॉन्ग 11%
जापान 4%
ताइवान 3%

डिजिटल में ज्यादा मांग रहेगी

  • सबसे ज्यादा मांग डिजिटल की भूमिका में आनेवाली है। आईटी और टेक में सबसे अच्छा परिदृश्य है। इसके बाद बैंकिंग, फाइनेंस, बीमा और रियल एस्टेट में 60 फीसदी जबकि अन्य सेवाओं में 52 फीसदी बेहतर आउटलुक है। रेस्तरां और होटल में 48 फीसदी, विनिर्माण में 48 फीसदी बेहतर परिदृश्य है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गुलाटी ने कहा कि डिजिटाइटेशन, ऑटोमेशन और टेक वाली सेवाओं की जरूरतें बढ़ रही हैं। इससे दुनिया भर में भारतीय आईटी पेशेवरों की मांग भी बढ़ रही है, जिस कारण भारतीय रोजगार बाजार में आईटी और टेक शीर्ष पर है।

अस्थिरता के बाद भी कई सेक्टर में तेजी
मैनपावर ग्रुप एंप्लॉयमेंट के एमडी संदीप गुलाटी ने कहा कि बढ़ती महंगाई और वैश्विक स्तर पर बढ़ रही अस्थिरता के बाद भी देश के कई सेक्टर में रिकवरी प्रक्रिया में तेजी आ रही है। सर्वे में 3,000 कंपनियां शामिल थीं। पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले सितंबर तिमाही में भर्ती सेंटिमेंट में 46 फीसदी अंकों का सुधार देखा गया है। अप्रैल-जून की तुलना में 13 फीसदी अंक की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed