Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ethanol production capacity increased 4 times in 11 years, increase due to government policies: Official

Ethanol: 11 वर्षों में इथेनॉल उत्पादन क्षमता 4 गुना बढ़ी, अधिकारी बोले- सरकार की नीतियों से हुई वृद्धि

Wed, 11 Jun 2025 06:12 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 11 Jun 2025 06:12 PM IST
सार

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इथेनॉल उत्पादन की क्षमता में पिछले 11 सालों में चार गुना बढ़त हुई है। सरकार की योजनाओं से यह सफलता मिली। इसका उत्पादन 1,810 करोड़ लीटर सालाना हो गया है। 

 

विज्ञापन
Ethanol production capacity increased 4 times in 11 years, increase due to government policies: Official
इथेनॉल - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत की इथेनॉल उत्पादन क्षमता में 11 वर्षों में चार गुना से अधिक वृद्धि हुई है। खाद्य व सार्वजनिक वितरण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की अनुकूल नीतिगत पहलों की मदद से इसका उत्पादन 1,810 करोड़ लीटर सालाना हो गया है। इसके अलावा, पेट्रोल और इथेनॉल का मिश्रण 2013 के 1.53 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 19 प्रतिशत हो गया है। इससे विदेशी मुद्रा में 1.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत हुई है। साथ ही गन्ना और खाद्यान्न किसानों को भी लाभ हुआ है।

विज्ञापन

इथेनॉल की आपूर्ति में हुई 18 गुना वृद्धि

उन्होंने बताया कि 2013 तक देश में इथेनॉल डिस्टिलेशन क्षमता केवल 421 करोड़ लीटर थी। इथेनॉल डिस्टिलेशन का मतलब है इथेनॉल को पानी से अलग करना। अधिकारी ने कहा कि 2013 तक तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को इथेनॉल की स्पलाई केवल 38 करोड़ लीटर थी। जबकि इथेनॉल का मिश्रण स्तर 1.53 प्रतिशत था।

विज्ञापन

 
अधिकारी ने बताया कि  "ईंधन ग्रेड इथेनॉल का उत्पादन और ओएमसी को इसकी आपूर्ति में 2013 के मुकाबले 2024 तक 18 गुना की बढ़ोतरी हुई। ईएसवाई 2023-24 में, ओएमसी ने लगभग 707 करोड़ लीटर इथेनॉल मिश्रित किया गया है। इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) जो नवंबर से अक्टूबर तक चलता है। अधिकारी ने कहा कि वर्तमान 2024-25 ईएसवाई में 25 मई तक लगभग 548 करोड़ लीटर इथेनॉल मिश्रित किया गया है। केंद्र की ब्याज सब्सिडी नीति की मदद से गुजरात में कई इथेनॉल सेंटर लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इथेनॉल ब्याज सब्सिडी योजनाएं 

इसके अलावा पिछले 11 वर्षों के दौरान, अनाज आधारित भट्टियों सहित चीनी मिलों का अर्जित कुल राजस्व लगभग 2 लाख करोड़ रुपये रहा। जिसमें से 1.22 लाख करोड़ रुपये केवल गन्ना भट्टियों का है। केंद्र सरकार ने 2018 से 2022 के बीच कई "इथेनॉल ब्याज सब्सिडी योजनाएं"  शुरू कीं। इन योजनाओं का मकसद यह था कि चीनी मिलें और डिस्टिलरी (शराब बनाने वाले प्लांट) ज्यादा इथेनॉल बनाने की क्षमता बढ़ाएं। साल 2021 में सरकार ने अनाज से बनने वाले इथेनॉल को भी इन योजनाओं में शामिल कर लिया, ताकि ज्यादा इथेनॉल बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed