फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   EPFO investment committee recommends hike in equity exposure to 20 percent says Labour Ministry news in hindi

PF in Share Market: आपके पीएफ का 20 फीसदी तक शेयर बाजार में हो सकता है निवेश, मिल सकता है ज्यादा ब्याज

Mon, 18 Jul 2022 11:14 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 18 Jul 2022 11:14 PM IST
सार

लोकसभा में सोमवार को मंत्री रामेश्वर तेली ने बताया कि शेयर बाजार से जुड़ी स्कीम में 20 फीसदी तक निवेश बढ़ाने की मांग से संबंधित प्रस्ताव मिला है।

विज्ञापन
EPFO investment committee recommends hike in equity exposure to 20 percent says Labour Ministry news in hindi
pp - फोटो : istock

विस्तार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़ी बड़ी खबर सोमवार को आई। सूत्रों की मानें तो EPFO शेयर और उससे संबंधित निवेश उत्पादों में निवेश की मौजूदा सीमा 15 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी तक करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकता है। जल्दी ही इसे हरी झंडी मिल सकती है। इस पर अंतिम मुहर 29 और 30 जुलाई को होने वाली अहम बैठक में लग सकती है। फिलहाल ईपीएफओ निवेश योग्य जमा का पांच प्रतिशत से 15 प्रतिशत इक्विटी या इक्विटी संबंधित योजनाओं में निवेश कर सकता है।
विज्ञापन


दो वर्षों में शेयर बाजार से मिला फायदा
लोकसभा में सोमवार को मंत्री रामेश्वर तेली ने बताया कि शेयर बाजार से जुड़ी स्कीम में 20 फीसदी तक निवेश बढ़ाने की मांग से संबंधित प्रस्ताव मिला है। 2020-21 में ईपीएफओ से जुड़ी इक्विटी स्कीम पर काल्पनिक रूप से 14.67 फीसदी का रिटर्न मिला था, जो कि 2021-22 में बढ़कर 16.27 फीसदी हो गया। हालांकि 2019-20 में इस पर 8.29 फीसदी का घाटा हुआ था। 
विज्ञापन


1.04 लाख करोड़ रुपये का भुगतान
2021-22 में ईपीएफओ ने 2.88 करोड़ दावों को निपटाया था। इसके तहत 1.04 लाख करोड़ रुपये की रकम का भुगतान इसके सदस्यों को किया गया था। इसी तरह से 2020-21 में कुल 2.33 करोड़ ग्राहकों को दावे के रूप में 91,187 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। 2019-20 में 1.28 करोड़ दावों के तहत 70,202 करोड़ रुपये सदस्यों को दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed