फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   epfo extends last date for the E nomination facility check all details here

EPFO E-Nomination: पीएफ खाताधारकों को बड़ी राहत, अब 31 दिसंबर के बाद भी कर सकेंगे ई-नॉमिनेशन

Thu, 30 Dec 2021 12:26 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 30 Dec 2021 12:26 PM IST
सार

EPFO extends last date for the E nomination: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने खाताधारकों को बड़ी राहत दी है। इसके तहत ई-नॉमिनेशन के जरिए नॉमिनी जोड़ने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। यानी अब खाताधारक 31 दिसंबर 2021 के बाद भी ई-नॉमिनेशन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
epfo extends last date for the E nomination facility check all details here
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर आप पीएफ खाताधारक है तो ये खबर आपके लिए है। दरसअल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने खाताधारकों को बड़ी राहत दी है। इसके तहत ई-नॉमिनेशन के जरिए नॉमिनी जोड़ने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। यानी अब खाताधारक 31 दिसंबर 2021 के बाद भी ई-नॉमिनेशन कर सकेंगे। 
विज्ञापन


31 दिसंबर निर्धारित थी तारीख
गौरतलब है कि इससे पहले ईपीएफओ खाताधारकों के लिए ई-नॉमिनेशन के जरिए नॉमिनी जोड़ने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर तक थी। अब इस तारीख को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस संबंध  में जारी की गई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ईपीएफओ ने एक ट्वीट कर बताया है कि अब 31 दिसंबर के बाद भी पीएफ अंशधारक ई-नॉमिनेशन कर सकते है। हालांकि, अब किस तिथि तक ये प्रक्रिया जारी रहेगी इस संबंध में कोई निर्धारित तिथि की जानकारी साझा नहीं की गई है। 
विज्ञापन


पोर्टल में समस्या की शिकायत
रिपोर्ट में कहा गया है कि कई लोगों ने ईपीएफओ ऑनलाइन पोर्टल के डाउन होने जैसी तकनीकी समस्या की शिकायत भी की थी। बहरहाल, सेवानिवृत्ति निधि निकाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने खाताधारकों को राहत देने के साथ ही ई-नॉमिनेशन प्रक्रिया को जल्द से जल्न्द करने की सलाह जारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed