फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   EPFO, ESIC subscribers may soon use claim amounts via e wallets RBI

EPFO: ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स जल्द ही ई-वॉलेट से कर सकेंगे निकासी, रोजगार मंत्रालय ने दिया अहम अपडेट

Wed, 18 Dec 2024 09:14 PM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 18 Dec 2024 09:14 PM IST
सार

EPFO:  ईपीएफओ और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के ग्राहक जल्द ही ई-वॉलेट के जरिये दावा निपटान राशि का उपयोग करने में सक्षम हो सकते हैं। 

विज्ञापन
EPFO, ESIC subscribers may soon use claim amounts via e wallets RBI
ईपीएफओ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के सब्सक्राइबर्स जल्द ही ई-वॉलेट के जरिये दावा निपटान राशि का इस्तेमाल कर सकेंगे। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय इस पर योजना बनाने के लिए आरबीआई से बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन


श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सचिव सुमिता डावरा ने बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) की तुरंत निकासी पर पूछे गए सवाल पर कहा, यह बीमाकृत व्यक्ति और एक योगदानकर्ता के लिए बहुत रुचि का क्षेत्र है कि वह अपना पैसा अधिक आसानी से कैसे निकाल सकता है। 
विज्ञापन


सुमिता डावरा ने कहा कि, स्वतः निपटान के मामलों में ईपीएफ का पैसा बैंक खाते में जाता है और अंशधारक इस राशि को बैंक खाते से किसी भी एटीएम के जरिये निकालने में सक्षम हैं। अब आप इस बारे में बात कर रहे हैं कि दावा निपटान राशि सीधे ई-वॉलेट में कैसे जा सकती है, तो इसके लिए हमें कोई व्यवस्था बनानी होगी। इस सुविधा को व्यावहारिक तरीके से शुरू करने के लिए हमने बैंकरों से बातचीत शुरू कर दी है। अभी स्वतः निपटान के मामलों में ईपीएफ का पैसा बैंक खाते में जाता है और सब्सक्राइबर इसे किसी भी एटीएम से निकाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


17.49 लाख ने चुना उच्च पेंशन विकल्प
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सेवानिवृत्ति निधि निकाय के 17.49 लाख सदस्यों ने नवंबर 2022 में शीर्ष अदालत के आदेश के बाद उच्च पेंशन के लिए अपने वास्तविक मूल वेतन पर अंशदान करने के विकल्प के लिए आवेदन किया है। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि मौजूदा वक्त में ये आवेदक 15,000 रुपये प्रति माह की तय सीमा पर या तो अंशदान कर रहे हैं या कर चुके हैं, भले ही उनका वास्तविक मूल वेतन अधिक हो। 


अगले साल से सीधे एटीएम से निकाल सकेंगे अपने पीएफ का पैसा
अगले साल से ईपीएफओ ग्राहक सीधे एटीएम से अपने भविष्य निधि को निकाल सकेंगे। श्रम सचिव सुमिता डावरा ने  कहा , हम दावों का तेजी से निपटान कर रहे हैं और जीवन को आसान बनाने और प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए काम कर रहे हैं। एक दावेदार, लाभार्थी या बीमित व्यक्ति न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप के साथ एटीएम के माध्यम से अपने दावों तक आसानी से पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed