फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   EPFO deposited interest money in 23.34 crore accounts know your balance in such a hurry

EPFO News: ईपीएफओ ने 23.34 करोड़ खातों में जमा किया ब्याज का पैसा, ऐसे झट से पता करें अपना बैलेंस

Mon, 13 Dec 2021 04:28 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 13 Dec 2021 04:28 PM IST
सार

EPFO Credits interest in 23.34 Crore Account:  ईपीएफओ खाताधारकों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 23.34 करोड़ खातों में 8.50 प्रतिशत की दर से ब्याज जमा की है। ईपीएफओ ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
EPFO deposited interest money in 23.34 crore accounts know your balance in such a hurry
कोरोना वायरस - फोटो : social media

विस्तार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 2020-21 के लिए 23 करोड़ से ज्यादा सदस्यों के खाते में ब्याज जमा कर दिया है। ईपीएफओ ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि 23.44 करोड़ खाताधारकों के खाते में 8.50 फीसदी की दर से पिछले वित्त वर्ष के ब्याज की रकम भेज दी गई है। सरकार ने अक्तूबर में पीएफ खाताधारकों के लिए 8.50% ब्याज की घोषणा की थी। हालांकि, वित्तवर्ष 2018-19 में 8.65% की दर से ब्याज का भुगतान किया था। पिछले साल मार्च में ईपीएफओ ने पीएफ राशि पर ब्याज घटाने का फैसला किया था।

विज्ञापन


15.41 लाख नए सदस्य जुड़े
ईपीएफओ से सितंबर, 2021 में 15.41 लाख नए सदस्य जुड़े, जो अगस्त के 13.60 लाख से 13 फीसदी ज्यादा है। पेरोल डाटा के मुताबिक, इनमें 22-25 साल के सदस्यों की संख्या सबसे ज्यादा रही। इस दौरान इस उम्र के 4.12 लाख सदस्य जुड़े, जबकि 18-21 साल के जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या 3.18 लाख रही। 2020-21 में ईपीएफओ से कुल 77.08 लाख सदस्य जुड़े। 2019-20 में यह आंकड़ा 78.58 लाख था।
विज्ञापन


इस माह इतने जुड़े
महीना संख्या
अप्रैल 8.90 लाख
मई 6.57 लाख
जून 11.16 लाख
जुलाई 14.65 लाख
अगस्त 13.60 लाख
सितंबर 15.41 लाख

चार तरीकों से चेक कर सकते हैं अपना खाता
  • एसएमएस के जरिये : ईपीएफओ सदस्य को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN ENG लिखकर 7738299899 पर मैसेज भेजना होगा।
  • मिस्ड कॉल से : रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा, जिससे पीएफ खाते का बैलेंस पता चल जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

वेबसाइट पर जाकर...

  • ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • आवर सर्विस टैब पर जाकर फॉर इंप्लाई पर क्लिक करें। 
  • मेंबर पासबुक पर जाकर अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड डालें। 
  • लॉगइन के बाद पासबुक देखें, जिसमें आपके और नियोक्ता की ओर से जमा रकम के साथ ब्याज की जानकारी मिल जाएगी।

उमंग एप की मदद से...

  • अपना उमंग एप खोलें और ईपीएफओ पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद इंप्लाई सेंट्रिक सर्विस पर क्लिक करें। 
  • यहां व्यू पासबुक पर क्लिक कर अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड डालें। 
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे डालकर पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed