फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Enforcement Directorate conducting searches in a PMLA case related to Jaypee Infratech

ED Action: जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 12000 करोड़ रुपये की गड़बड़ी से जुड़ा मामला

Fri, 23 May 2025 01:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 23 May 2025 01:41 PM IST
सार

ED Action: जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड के ठिकानों पर ईडी की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई कथित तौर पर घर खरीदारों और निवेशकों के साथ लगभग 12000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और धन की हेराफेरी और डायवर्जन करने के आरोपों के बाद की गई है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Enforcement Directorate conducting searches in a PMLA case related to Jaypee Infratech
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को जेपी इंफ्राटेक, जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड और अन्य से संबंधित पीएमएलए मामले में तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई कथित तौर पर घर खरीदारों और निवेशकों के साथ लगभग 12000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और धन की हेराफेरी और डायवर्जन करने के आरोपों के बाद की गई है। यह तलाशी दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में स्थित 15 परिसरों पर की जा रही है, जिसमें जेपी एसोसिएट्स और उसकी संबद्ध कंपनियां गौरसंस, गुलशन, महावीर और सुरक्षा रियल्टी शामिल हैं।

विज्ञापन

नोएडा में तीन बिल्डर के ठिकानों पर ईडी का छापा 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को नोएडा में तीन बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी घर ख़रीदारों, निवेशकों से क़रीब 1200 करोड़ रुपये के ग़बन व फंड डायवर्सन को लेकर बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी ने दिल्ली एनसीआर में 15 जगहों पर छापेमारी की है।

विज्ञापन


मुंबई में भी कुछ ठिकानों पर छापेमारी है। ईडी की टीमें जेपी, गौड़ गुलशन बिल्डर व सुरक्षा रियलिटी के ठिकाने व दस्तावेज खंगाल रही हैं। सेक्टर 128 में जेपी बिल्डर के मार्केटिंग ऑफिस पर एक टीम पहुंची हुई है। यहां पर दस्तावेज व कंप्यूटर खंगाले जा रहे हैं। मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है। सिर्फ़ उन्हीं लोगों को आने जाने दिया जा रहा है जिनको टीम बुला रही है।अभी बरामदगी को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं दी गई है। जांच अगले कुछ दिन तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed