फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Elon Musk X Sued By News Agency AFP In Copyright Case

AFP vs X: फ्रांस की समाचार एजेंसी एएफपी ने 'एक्स' के खिलाफ दाखिल किया मुकदमा; मस्क ने मुकदमे को बताया अजीब

Thu, 03 Aug 2023 10:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 03 Aug 2023 10:52 PM IST
सार

एएफपी ने इस बारे में एक बयान भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ पेरिस में एक अदालत में बुधवार को मामला दर्ज कराया है। उसने मस्क की कंपनी से इस संबंध में डेटा प्रदान करने के लिए मजबूर करने को लेकर ऐसा कदम उठाया है, जिससे फ्रांसीसी समाचार एजेंसी फ्रांस-प्रेसे (एएफपी) को मुआवजे के उचित भुगतान का आकलन किया जा सके।

विज्ञापन
Elon Musk X Sued By News Agency AFP In Copyright Case
Twitter as X - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टेस्ला कंपनी और ट्विटर (अब एक्स) के  प्रमुख एलन मस्क अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर उनकी चर्चा हो रही है। वे अपने हालिया प्रयोग को मुसीबतों में हैं। दरअसल, फ्रांस की समाचार कंपनी एएफपी ने उनके स्वामित्व वाले 'एक्स' के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। एएफपी ने कहा है कि उसकी समाचार सामग्री से एक्स को मिलने वाले मुनाफे का उचित हिस्सा उसे मिलना चाहिए। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि वैश्विक मीडिया समूह लंबे समय से इस तरह के मुनाफे में हिस्सेदारी की मांग कर रही हैं। मीडिया समूहों ने लंबे समय से तर्क दिया है कि उनकी समाचार सामग्री और छवियां एक्स, फेसबुक और गूगल जैसे प्लेटफार्मों के लिए राजस्व लाती हैं। ऐसे में उन्हें भी इस मुनाफे का एक हिस्सा मिलना चाहिए।
विज्ञापन


एएफपी ने इस बारे में एक बयान भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ पेरिस में एक अदालत में बुधवार को मामला दर्ज कराया है। उसने मस्क की कंपनी से इस संबंध में डेटा प्रदान करने के लिए मजबूर करने को लेकर ऐसा कदम उठाया है, जिससे फ्रांसीसी समाचार एजेंसी फ्रांस-प्रेसे (एएफपी) को मुआवजे के उचित भुगतान का आकलन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फ्रांसीसी समाचार एजेंसी ने कहा कि वह यूरोपीय संघ (ईयू) के बौद्धिक संपदा नियमों के तहत मुनाफे के भुगतान के लिए मांग कर रहा है। ये नियम ‘नेबरिंग राइट्स’ को कवर करते है। इन नियमों के मुताबिक, ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म जो समाचार संस्थान और प्रकाशकों की सामग्री अपने मंच पर साझा करते हैं उन्हें इसके एवज में भुगतान देना होगा। बता दें कि फ्रांस ने साल 2019 में इन नियमों को राष्ट्रीय कानून में शामिल किया था। और ऐसा करने वाला वह ईयू का पहला देश था।

फ्रांसीसी समाचार एजेंसी ने ने मस्क की कंपनी के खिलाफ अपनी लड़ाई को प्रतिबद्धता के अनुरूप बताया है। समाचार एजेंसी ने कहा कि वह समाचार सामग्री साझा करने से मिलने वाले राजस्व का उचित वितरण सुनिश्चित करने के लिए हर प्लेटफॉर्म के साथ जरूरी कानूनों के मुताबिक कार्रवाई करने के लिए हमेशा तैयार है। वहींस कंपनी ने यह भी दावा किया है कि 'एक्स' ने ऐसे किसी भी मामले में में प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। 


वहीं, दूसरी ओर एलन मस्क ने एक ट्वीट कर इस मामले को अजीब बताया है। मस्क ने कहा है कि 'उनका मानना है कि हम उनकी साइट के ट्रैफिक के लिए उन्हें भुगतान करें, जबकि उन्हें विज्ञापन से राजस्व मिलता हैं, हमें तो यह नहीं मिलता।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed