फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Elon Musk Tesla faces fresh blow as India rejects calls for tax breaks news and updates

टेस्ला: भारत में एलन मस्क की कंपनी की एंट्री हुई और मुश्किल, आयात शुल्क में छूट देने से सरकार का इनकार

Fri, 04 Feb 2022 08:29 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 04 Feb 2022 08:29 PM IST
सार

टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क इसी साल भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करना चाहते हैं, हालांकि उन्होंने इसमें आयात शुल्क की ऊंची दरों को बड़ी बाधा करार दिया। 

विज्ञापन
Elon Musk Tesla faces fresh blow as India rejects calls for tax breaks news and updates
टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क। - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत सरकार ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की देश में एंट्री और मुश्किल कर दी है। बताया गया है कि मोदी सरकार ने मस्क की उस मांग को ठुकरा दिया है, जिसमें टेस्ला को आयात शुल्क में छूट देने या वाहन पर लगने वाले टैक्स को अलग-अलग हिस्सों में बांटने के लिए कहा था। सरकार का कहना है कि हमारे नियम पहले ही इजाजत देते हैं कि उत्पादक आंशिक रूप से बने वाहनों को देश में ला सकते हैं और इन्हें स्थानीय टैक्स चुकाकर असेंबल कर सकती हैं। 
विज्ञापन


टेस्ला को टैक्स छूट न देने के सवाल पर केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBDT) के चेयरमैन विवेक जौहरी ने कहा, "हमने आयात शुल्क को बदलने के मुद्दे पर विचार किया, लेकिन देश में पहले ही घरेलू उत्पादन जारी है और मौजूदा आयात शुल्क के ढांचे के बावजूद देश में निवेश आना जारी है। यानी ये तो साफ है कि आयात शुल्क कोई बाधा नहीं है।"
विज्ञापन


क्या चाहती है टेस्ला?
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने टेस्ला को भारत में आकर उत्पादन करने का न्योता दिया है। उधर एलन मस्क चाहते हैं कि भारत उनकी कंपनी की बनी इलेक्ट्रिक कारों को बाहर से आयात करने की इजाजत दे, ताकि टेस्ला विदेश में बने अपने पहले कुछ वाहनों को प्रतियोगी कीमतों पर बाजार में बेच सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है परेशानी?
हालांकि, सरकार बाहर से आयात किए हुए वाहनों पर भारी आयात शुल्क लगाती है। इसके अलावा अगर कोई कंपनी वाहन के अलग-अलग पार्ट्स में लाकर देश में उनकी असेंबली करना चाहती है, तो भी उस पर 15-30 फीसदी आयात शुल्क लगाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed