फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Elon Musk sold shares again so far the worlds richest person has sold shares worth 6.9 billion dollar

Elon Musk Sold Stock: एलन मस्क ने फिर बेचे शेयर, अब तक 6.9 अरब डॉलर के शेयर बेच चुके हैं दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

Mon, 15 Nov 2021 10:37 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 15 Nov 2021 10:37 AM IST
सार

Elon Musk Sold Stock: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने फिर कंपनी के अपने शेयर बेचे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने 1.2 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। गौरतलब है कि बीते हफ्ते भी उन्होंने 1.1 अरब डॉलर के शेयर बेचे थे। 

विज्ञापन
Elon Musk sold shares again so far the worlds richest person has sold shares worth 6.9 billion dollar
एलन मस्क (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और स्पेसएक्स व इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने फिर कंपनी के अपने शेयर बेचे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस बार मस्क ने 1.2 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। गौरतलब है कि बीते हफ्ते भी उन्होंने 1.1 अरब डॉलर के शेयर बेचे थे। 

विज्ञापन


ट्विटर पर लोगों की राय के बाद बेचे शेयर
एलन मस्क ने टेस्ला के अपने शेयरों की बिक्री से पहले ट्विटर पर लोगों की राय मांगी थी। इस ट्विटर पोल पर मिली राय के बाद उन्होंने इन शेयरों की बिक्री शुरू की। बता दें कि मस्क ने अब तक लगभग 6.9 अरब डॉलर कीमत के टेस्ला इंक के शेयर बेचे हैं। यह एक मुख्य कार्यकारी द्वारा अब तक के सबसे बड़े स्टॉक डिस्पोजल में से एक है।
विज्ञापन


58 फीसदी लोग थे शेयर बेचने के पक्ष में 
ट्विटर पोल की बात करें तो एलन मस्क ने कंपनी में अपनी 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा था। इस पर सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इसका समर्थन करते हुए अपनी राय साझा की। ट्विटर पोल में सबसे ज्यादा वोट हां के पक्ष में दिखे। 35 लाख से ज्यादा वोटों में से करीब 58 फीसदी ने मस्क को स्टॉक बेचने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें कितनी है एलन मस्क की संपत्ति 
एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, उनकी कुल संपत्ति 285 अरब डॉलर से ज्यादा है। बता दें कि 300 अरब डॉलर का आंकड़ा पार करने वाले मस्क दुनिया के पहले व्यक्ति भी हैं। इस साल मस्क की संपत्ति में तेजी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि शेयर बिक्री के बाद से टेस्ला इंक के शेयरों में गिरावट आई है और बीते एक हफ्ते में ही कंपनी के शेयर 15 फीसदी से ज्यादा टूट चुके हैं। 

यह है शेयर बेचने की वजह
अमेरिका के प्रतिभूति आयोग में फाइल की गई रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने 934,091 शेयर बेचे हैं। इस बिक्री के बाद टेस्ला का बाजार पूंजीकरण 1 लाख करोड़ डॉलर रह गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क ने अपनी टैक्स देनदारियों को पूरा करने के इरादे से करीब 6923 करोड़ रुपये के ये शेयर बेचे हैं। 


जानें क्या है पूरा मामला 
शेयरों के स्टॉक ऑप्शन के एक्सरसाइज प्राइस और फेयर मार्केट वैल्यू के बीच के अंतर के बराबर एलन मस्क को इनकम टैक्स देना है। साल 2012 में एलन मस्क को टेस्ला ने स्टॉक ऑप्शन दिया था। इसके तहत मस्क को सिर्फ 6.24 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर 2.28 करोड़ शेयर खरीदने का ऑप्शन यानी विकल्प दिया गया था। ये ऑप्शन अगले साल एक्सपायर हो रहे थे। अमेरिकी नियम के मुताबिक ऐसा करते समय उन्हें साल 2012 और 2021 के बीच शेयर कीमत के अंतर यानी कैपिटल गेन पर 50 फीसदी से भी ज्यादा की दर से टैक्स देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed